Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Deepti Sharma, Marco Jansen Named ICC Players of the Month for October

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को मिला सम्मान, पुरुष वर्ग में किसने मारी बाजी?

Fri, 13 Nov 2026 06:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 06:33 PM IST
सार

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन को अक्तूबर 2026 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। 

विज्ञापन
Deepti Sharma, Marco Jansen Named ICC Players of the Month for October
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मार्को यानसेन को अक्तूबर 2026 के लिए क्रमशः आईसीसी महिला और पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। दीप्ति को जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला, जबकि यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने दमदार खेल की बदौलत यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
Trending Videos

जिम्बाब्वे के खिलाफ दीप्ति का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन
  • 29 वर्षीय दीप्ति ने अक्तूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के सभी छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों प्रारूपों में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 155 रन बनाए और सात विकेट अपने नाम किए।
  • दीप्ति ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में रायपुर में 49 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत को शुरुआती झटकों से उबारा। इस मुकाबले में भारत ने एक समय 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके अलावा उन्होंने टी20 सीरीज में दो विकेट भी लिए और भारतीय टीम ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
  • वनडे सीरीज में भी दीप्ति का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने पहले वनडे में दो विकेट लिए, जबकि दूसरे मुकाबले में अपने करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। दीप्ति ने इस पुरस्कार के लिए बांग्लादेश की शोभना मोस्तारी और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Deepti Sharma, Marco Jansen Named ICC Players of the Month for October
दीप्ति शर्मा - फोटो : IANS
शतक को बताया खास, टीम और प्रशंसकों का जताया आभार
पुरस्कार मिलने पर दीप्ति ने खुशी जाहिर करते हुए टीम की युवा खिलाड़ियों, साथियों और सहयोगी स्टाफ के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज पूरी टीम के लिए शानदार रही और शतक लगाना उनके लिए विशेष पल था, क्योंकि इससे टीम को जीत मिली। दीप्ति ने पुरस्कार के लिए वोटिंग पैनल और प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि वह इस सम्मान को दुनियाभर में मौजूद अपने प्रशंसकों को समर्पित करना चाहती हैं।
विज्ञापन

Deepti Sharma, Marco Jansen Named ICC Players of the Month for October
मार्को यानसेन - फोटो : PTI
यानसेन ने पहली बार जीता आईसीसी का मासिक पुरस्कार
पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के 26 वर्षीय मार्को यानसेन ने पाकिस्तान के अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पछाड़कर पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता। यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की 2-1 से जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। शुरुआती टेस्ट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी की, जिसमें यानसेन का बल्ले और गेंद दोनों से योगदान अहम रहा।

दूसरे टेस्ट में 85 रन और छह विकेट लेकर दिलाई जीत
सीरीज के दूसरे टेस्ट में गकेबरहा में यानसेन ने पहली पारी में 85 रन बनाए और पूरे मैच में छह विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 31 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की। इसके बाद निर्णायक तीसरे टेस्ट में भी यानसेन ने अर्धशतक लगाया और तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को सीरीज 2-1 से जिताने में मदद की।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने पर दक्षिण अफ्रीका की नजर
पुरस्कार मिलने पर यानसेन ने इसे बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज उनके करियर की यादगार सीरीज में से एक रही। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने साथियों और सहयोगी स्टाफ को दिया। इस सीरीज जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के सात टेस्ट मैचों में 71.43 प्रतिशत अंक हैं। यानसन ने कहा कि टीम का अगला लक्ष्य अपनी लय बरकरार रखते हुए अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed