Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Harmanpreet Kaur Unveils Wax Statue at Jaipur Museum, Calls It a Proud Moment

जयपुर में हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण: पहली बार देखकर बोलीं- मेरे लिए गर्व का पल; ऐसी है तस्वीर

Fri, 13 Nov 2026 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जयपुर के नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम में अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया। उन्होंने इसे अपने लिए गर्व का पल बताया। नवंबर 2025 में भारत के महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद उनके पुतले की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur Unveils Wax Statue at Jaipur Museum, Calls It a Proud Moment
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के सम्मान में जयपुर में उनका मोम का पुतला तैयार किया गया है। हरमनप्रीत ने जयपुर में इस वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया। पहली बार अपना पुतला देखकर उन्होंने इसे अपने लिए गर्व का पल बताया और इसे तैयार करने वाले लोगों का आभार जताया।

विज्ञापन


नाहरगढ़ के हिस्टॉरिका म्यूजियम में प्रदर्शित होगा पुतला
नाहरगढ़ स्थित 'हिस्टॉरिका म्यूजियम' की ओर से हरमनप्रीत कौर का यह वैक्स स्टेच्यू तैयार किया गया है। अनावरण के बाद इसे आम लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर हरमनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने पहली बार अपने मोम के पुतले को देखा और इसे बनाने में जुटे लोगों के प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन


विश्व कप जीत के बाद की गई थी घोषणा
आयोजकों के अनुसार, हरमनप्रीत कौर की उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से उनका वैक्स स्टेच्यू तैयार किया गया है। गौरतलब है कि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवंबर 2025 में महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद जयपुर वैक्स म्यूजियम ने हरमनप्रीत का मोम का पुतला बनाने की घोषणा की थी। अब इसे संग्रहालय में आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Harmanpreet Kaur Unveils Wax Statue at Jaipur Museum, Calls It a Proud Moment
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
हरमनप्रीत कौर ने अब तक आठ टेस्ट, 167 वनडे और 213 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 13 पारियों में 304 रन हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 144 पारियों में 37.94 की औसत से 4667 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम आठ शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 171 रन है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में हरमनप्रीत ने 190 पारियों में 30.60 की औसत से 4438 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम एक शतक और 19 अर्धशतक हैं।

गेंदबाजी में भी हरमनप्रीत का योगदान रहा है। टेस्ट में उन्होंने 12 विकेट लिए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/44 और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/85 है। वनडे में उनके नाम 31 विकेट हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/16 है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 32 विकेट चटकाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 है। इस तरह हरमनप्रीत तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान देती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed