{"_id":"6a64a1510163c8d4a30e0e15","slug":"video-video-mahagava-oura-itaja-ma-mahalo-ka-ltara-na-bnaya-nashana-tapasa-gahana-lta-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिंगवा और इटौंजा में महिलाओं को लुटेरों ने बनाया निशाना, टॉप्स गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिंगवा और इटौंजा में महिलाओं को लुटेरों ने बनाया निशाना, टॉप्स गहने लूटे
महिंगवा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर लगभग 12 अज्ञात बदमाश महिला के गहने लूट कर भाग गया। पीड़िता सूरज कुमारी निवासी भवानीपुर महिंगवा ने बताया कि वह अपने मायके गोधाना से ससुराल जा रही थी। उनई गांव के पास जियालाल प्रधान के घर के सामने अज्ञात व्यक्ति ने उससे प्रधान के घर का पता पूछने के बहाने रोका और उसके सोने के झाला और चांदी की पायल छीनकर भाग गए।
घटना के संबंध में महिला ने महिंगवा थाने पर शिकायत दी है। वहीं, इटौंजा बाजार में शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे शिवपुरी बख्शी का तालाब निवासी कृष्णावती के सोने के टॉप्स अज्ञात बदमाश ने लूट लिए। महिला का आरोप है वह पति किशनू के साथ इटौंजा बज्जर में खरीदारी के लिए आई थी। जहां वह घटना की शिकार हो गई। महिला ने शनिवार को इस घटना की शिकायत दी है। इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने शिकायत की जांच कर कार्यवाही की बात कही है। वहीं, महिंगवा एस ओ राधेश्याम मौर्य ने भी जांच की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।