{"_id":"6a643c7f64cdec3929060c36","slug":"video-government-school-headmaster-suspended-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, छात्राएं बोलीं- गलत तरीके से छूता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, छात्राएं बोलीं- गलत तरीके से छूता है
मोगा जिले के गांव मोठावाली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में 22 जुलाई को छात्राओं ने हेडमास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। स्कूल की करीब 10 से 12 छात्राओं ने ये आरोप लगाए थे।
घटना के बाद छात्रों के परिजन स्कूल परिसर में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी हेमास्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं ने हेडमास्टर पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं।
सूचना मिलते ही जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षक कीकर सिंह को स्कूल भेजा, जिन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनके बयान लिख कर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी को देने के निर्देश दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 जुलाई को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब डायरेक्टर शिक्षा विभाग ने 24 जुलाई को पत्र जारी कर। हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया।
वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्य सचिव और मोगा के एसएसपी को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।