Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Fatal encounter while returning from school in Maihar; Class 1 student swept away by surging waters.
{"_id":"6a636ec135c3dec4590ab45b","slug":"fatal-encounter-while-returning-from-school-in-maihar-class-1-student-swept-away-by-surging-waters-maihar-news-c-1-1-noi1431-4536820-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैहर में स्कूल से लौटते समय मौत से सामना, उफनते पानी में बहा पहली कक्षा का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैहर में स्कूल से लौटते समय मौत से सामना, उफनते पानी में बहा पहली कक्षा का छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 11:09 PM IST
Link Copied
मैहर जिले के भदनपुर माध्यमिक शाला से छुट्टी के बाद हुई एक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल के पास सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी भर गया था। इसी जलभराव को पार करते समय पहली कक्षा में पढ़ने वाला एक मासूम छात्र तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्कूल की छुट्टी के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार भदनपुर माध्यमिक शाला में पढ़ाई खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने घर लौट रहे थे। पहली कक्षा में पढ़ने वाला मासूम भी अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ घर जा रहा था। स्कूल के समीप सड़क पर बारिश का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। बच्चे जैसे ही सड़क पार करने लगे, तभी मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज पानी के साथ बहता हुआ पुलिया के नीचे बने ढोले में चला गया।
ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बच्चे को पानी में बहते देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उसकी ओर दौड़े। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने तेज बहाव के बीच उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि कुछ पल भी देर हो जाती तो यह घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के कारण मासूम की जान बच गई।
वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सड़क पर तेज बहाव है और उसी बहाव में बच्चा बह जाता है। इसके बाद ग्रामीण तत्काल उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं और सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूलों के आसपास बारिश के मौसम में सुरक्षा इंतजामों और जलभराव वाले मार्गों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
बीआरसी बोले— जानकारी लेकर होगी कार्रवाई
मामले में जब विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) आनंद शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली जाएगी।
स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा इंतजामों की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में स्कूलों के आसपास जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। जोखिम वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए तो बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।