{"_id":"6a65e7e70cde3c1ebb0454b8","slug":"bhopal-news-ganja-was-hidden-in-basements-of-clothes-and-floors-300-soldiers-raided-old-bhopal-at-midnight-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कपड़ों और फर्श के तहखानों में छिपा रखा था गांजा, 300 जवानों ने पुराने भोपाल में आधी रात मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कपड़ों और फर्श के तहखानों में छिपा रखा था गांजा, 300 जवानों ने पुराने भोपाल में आधी रात मारे छापे
Sun, 26 Jul 2026 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:26 PM IST
सार
भोपाल पुलिस ने 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' के तहत इतवारा क्षेत्र में 300 से अधिक जवानों के साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। 60-70 मकानों की तलाशी में फर्श के नीचे बने गुप्त तहखानों और अन्य ठिकानों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूरे ड्रग सिंडिकेट की सप्लाई चेन खंगाल रही है।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस ने आधी रात की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ने के लिए भोपाल पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और सख्त कदम उठाया है। शहर को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत चलाए जा रहे 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' और 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत शनिवार देर रात पुराने भोपाल के अति-संवेदनशील इलाके इतवारा में पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस अचानक कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिस जवान और बड़ी संख्या में महिला बल शामिल रहा। रात के अंधेरे में घनी आबादी और संकरी गलियों वाले इतवारा क्षेत्र में जब पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दस्तक दी, तो तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
60-70 मकान खंगाले, फर्श के नीचे गुप्त तहखानों में मिला माल
पुलिस की स्पेशल टीमों ने इलाके के लगभग 60 से 70 संदिग्ध मकानों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तस्करों की शातिराना तरकीबें देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए कमरों के फर्श के नीचे गुप्त तहखाने बना रखे थे, वहीं कई जगह कपड़ों की तहों के बीच गांजे को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने इन सभी गुप्त ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भोपाल में निकाला विजय मार्च
विज्ञापन
आसपास के जिलों में भी फैला था सप्लाई नेटवर्क
प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इतवारा क्षेत्र भोपाल में मादक पदार्थों की सप्लाई का एक मुख्य हब बना हुआ था। यहां से थोक स्तर पर शहर के अलग-अलग कोनों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों तक गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट, मुख्य सप्लायरों और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, जिससे नशे के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
विरोध से निपटने महिला बल रहा मुस्तैद
इतवारा जैसे घने इलाके में अक्सर तलाशी के दौरान स्थानीय स्तर पर, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध की स्थिति बनती रही है। कानून-व्यवस्था न बिगड़े और अभियान शांतिपूर्वक पूरा हो, इसके लिए इस बार पुलिस ने रणनीति बनाकर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।
सप्लाई चेन ध्वस्त होने तक जारी रहेगा प्रहार- एसीपी
कोतवाली एसीपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि इतवारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों के भंडारण और बिक्री की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया अभी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही जब्त गांजे की कुल मात्रा और गिरफ्तार आरोपियों का आधिकारिक आंकड़ा साझा किया जाएगा। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि इतवारा के साथ-साथ छोला, तलैया और आरिफ नगर जैसे अन्य संवेदनशील इलाकों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने और इसकी पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए पुलिस का यह सख्त प्रहार आगे भी इसी आक्रामकता के साथ जारी रहेगा।