Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
INLD youth activists held a foot march in protest against the lathi-charge on students in Sonipat.
{"_id":"6a6355b25372fc02ac0f7d8b","slug":"video-inld-youth-activists-held-a-foot-march-in-protest-against-the-lathi-charge-on-students-in-sonipat-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो युवा कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो युवा कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान मंदिर परिसर से पैदल मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम सुभाष चंद्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई।प्रदर्शन की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष विकास मलिक और आईएसओ के जिला अध्यक्ष ईशू दहिया ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका आरोप था कि सरकार युवाओं की समस्याओं की अनदेखी कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व युवाओं की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण मलिक, अनूप दहिया, आनंद खत्री, सुरेश त्यागी, भूपेंद्र मलिक, करण चहल, अजीत आंतिल, राजेश पलड़ी, ओम गोयल, जितेंद्र नैन, साहिल बंसल, अमित आंतिल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।