Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Operations of the Tilak Bridge-Sirsa train with LHB rakes will commence; three pairs of train services will be operated using LHB rakes.
{"_id":"6a62f828c71272c3a705e1b3","slug":"video-operations-of-the-tilak-bridge-sirsa-train-with-lhb-rakes-will-commence-three-pairs-of-train-services-will-be-operated-using-lhb-rakes-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन का एलएचबी रैक से संचालन होगा शुरू, तीन जोड़ी रेल सेवाएं एलएचबी रैक से होंगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन का एलएचबी रैक से संचालन होगा शुरू, तीन जोड़ी रेल सेवाएं एलएचबी रैक से होंगी संचालित
उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी रेल सेवाओं को एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव यात्रियों को सुरक्षित और तेज संपर्क प्रदान करने के संकल्प का हिस्सा है। गाड़ी संख्या 15303/15304, कासगंज-नई दिल्ली-कासगंज रेल सेवा कासगंज से 22 अगस्त से और नई दिल्ली से 23 अगस्त से एलएचबी रैक के साथ चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15305/15306 नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली रेल सेवा नई दिल्ली से 22 अगस्त से और रोहतक से भी 22 अगस्त से एलएचबी रैक से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 15307/15308, तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज रेल सेवा तिलकब्रिज से 22 अगस्त 2026 से और सिरसा से 23 अगस्त से एलएचबी रैक के साथ चलेगी। इन तीनों जोड़ी रेल सेवाओं में एलएचबी रैक में कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें एक वातानुकूलित कुर्सीयान, नौ द्वितीय कुर्सीयान, चार साधारण श्रेणी के डिब्बे, एक पॉवर कार श्रेणी और एक गार्ड डिब्बा शामिल है।
ये है एलएचबी रैक
रेलवे में एलएचबी रैक का मतलब लिंके-होफमैन-बुश कोचों से बनी ट्रेन रैक्स से है, जो आधुनिक, हल्की और स्टेनलेस स्टील से बनी होती हैं। इन्हें पारंपरिक नीले रंग के आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तेज गति वाला माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।