{"_id":"6a6255c8e34da23674034043","slug":"video-intern-doctors-took-out-a-march-at-the-medical-college-to-demand-a-hike-in-their-stipend-2026-07-23-1784829384","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्टाइपेंड बढ़ाने को इंटर्न चिकित्सकों ने मेडिकल में निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्टाइपेंड बढ़ाने को इंटर्न चिकित्सकों ने मेडिकल में निकाला मार्च
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को एमबीबीएस के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर मार्च निकाला। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने बैनर-तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने वर्तमान स्टाइपेंड 12 हजार रुपये से बढ़ाकर कम से कम तीस हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की। डॉक्टरों ने बताया कि साल 2020 में स्टाइपेंड साढ़े सात हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया था। पिछले छह साल से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि देश के कई राज्यों में डॉक्टरों को तीस हजार या इससे अधिक स्टाइपेंड मिल रहा है। मार्च प्रिंसिपल कार्यालय से शुरू होकर गेट नंबर तीन, गर्ल्स हॉस्टल होते हुए वापस वहीं समाप्त हुआ। इस दौरान सिद्धार्थ सिंह, अमोल पांडेय, प्रवीन बैसला और हुजाता अंसारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।