{"_id":"6a6206e8ff394b9f460e8d8b","slug":"video-renunciation-is-essential-to-attain-moksha-bhav-bhushan-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वैराग्य के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं-भाव भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वैराग्य के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं-भाव भूषण
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर स्थित स्वर्णमयी पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप जिनालय में आषाढ़ अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आयोजित श्री 1008 नंदीश्वरद्वीप महामंडल विधान श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। गुरुवार को विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मांडले पर द्वितीय वलय के अर्घ्य समर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: जाप्य अनुष्ठान से हुआ। इसके बाद भगवान शांतिनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। मुनि 108 भाव भूषण महाराज ने प्रवचन में कहा कि सिद्ध परमेष्ठी के आठ मूल गुण होते हैं। पंच परमेष्ठियों में सिद्ध परमेष्ठी सर्वोच्च पूज्य हैं और तीन लोकों से ऊपर स्थित सिद्धशिला में विराजमान हैं।
उन्होंने कहा कि नंदीश्वरद्वीप विधान के माध्यम से अरिहंत भगवान के गुणों का स्मरण और आराधना करने से आत्मा भी परमात्मा बनने की दिशा में अग्रसर होती है। धीर और वैराग्यवान पुरुष अल्प ज्ञान के बावजूद सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं, जबकि वैराग्य से रहित व्यक्ति सभी शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता। वीतरागता की प्राप्ति के लिए सम्यक चारित्र का होना अनिवार्य है।
विधानाचार्य पंडित आशीष जैन शास्त्री ने विधान की समस्त मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।