फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India Announce Squads For 2026 Chess Olympiad, Gukesh And Praggnanandhaa Lead Challenge

Chess Olympiad: चेस ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम का एलान; क्या ये 10 खिलाड़ी भारत को फिर से दिला पाएंगे स्वर्ण?

Fri, 24 Jul 2026 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jul 2026 01:04 PM IST
सार

भारत ने 15 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले चेस ओलंपियाड 2026 के लिए पुरुष और महिला टीमों का एलान कर दिया है। ओपन वर्ग में डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा और अर्जुन एरिगैसी टीम की अगुआई करेंगे, जबकि महिला टीम में कोनेरू हम्पी, दिव्या देशमुख और आर वैशाली प्रमुख खिलाड़ी होंगी।

विज्ञापन
India Announce Squads For 2026 Chess Olympiad, Gukesh And Praggnanandhaa Lead Challenge
चेस ओलंपियाड - फोटो : Twitter @FIDE_chess

विस्तार

भारतीय शतरंज महासंघ ने चेस ओलंपियाड 2026 के लिए पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी है। 15 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत एक बार फिर स्वर्ण पदक बचाने के इरादे से उतरेगा। ओपन वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश, आर प्रज्ञानंद और अर्जुन एरिगैसी जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं महिला टीम की कमान अनुभवी कोनेरू हम्पी संभालेंगी। खिलाड़ियों की नजर इस बार भी ओपन और महिला दोनों वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।
विज्ञापन

गुकेश की फॉर्म पर रहेंगी नजर
विश्व चैंपियन बनने के बाद गुकेश का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले 19 महीनों में उनकी रेटिंग में 75 अंकों की गिरावट आई है। हाल ही में चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में भी वह सात में से तीन मुकाबले हारकर सिर्फ दो अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रहे। हालांकि, भारत को उम्मीद होगी कि टीम प्रतियोगिता में गुकेश अपने पुराने रंग में लौटेंगे और पिछले ओलंपियाड की तरह निर्णायक योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञानंद शानदार लय में
दूसरी ओर, आर प्रज्ञानंद बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने जून में नॉर्वे चेस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपनी शानदार तैयारी का संकेत दिया था। इस दौरान उन्होंने मैग्नस कार्लसन, अलीरेजा फिरूजा, गुकेश और विन्सेंट कीमर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को हराया था।
विज्ञापन

2024 में भारत ने रचा था इतिहास
भारत ने 2024 के बुडापेस्ट चेस ओलंपियाड में इतिहास रचते हुए पहली बार ओपन वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। अंतिम दौर में स्लोवेनिया के खिलाफ गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानंद ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी, जबकि विदित गुजराती ने अपना मुकाबला ड्रॉ खेला था। महिला टीम ने भी उसी संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भी दोनों भारतीय टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। 
 

चेस ओलंपियाड 2026 के लिए भारत की टीमें

ओपन वर्ग: डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञानंद, निहाल सरीन, विदित गुजराती।
कप्तान: श्रीनाथ नारायणन

महिला वर्ग: कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी।
कप्तान: स्वयंस मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed