फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Viswanathan Anand Appointed Interim FIDE President After Arkady Dvorkovich Faces EU Sanctions

Chess: दिग्गज विश्वनाथन आनंद बने फिडे के अंतरिम अध्यक्ष; क्यों मिली जिम्मेदारी, क्या है पूरा मामला? यहां जानें

Fri, 24 Jul 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉजेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉजेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jul 2026 11:01 AM IST
सार

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को फिडे का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। यूरोपीय संघ की प्रतिबंध सूची में शामिल होने के बाद अर्काडी द्वोरकोविच ने अपने अधिकार और जिम्मेदारियां अस्थायी रूप से स्थगित कर दी हैं। फिडे के नियमों के तहत उपाध्यक्ष आनंद अब संगठन का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Viswanathan Anand Appointed Interim FIDE President After Arkady Dvorkovich Faces EU Sanctions
विश्वनाथन आनंद - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के महान शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फिडे) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। रूसी प्रमुख अर्काडी द्वोरकोविच को यूरोपीय संघ (ईयू) की नवीनतम प्रतिबंध सूची में शामिल किए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
 
  • यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोपीय संघ और उसके सहयोगी देशों ने रूस के खिलाफ कई आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए हैं।
  • अब ईयू ने प्रतिबंधों का 21वां पैकेज जारी किया है। इसमें 48 लोगों और 170 संस्थाओं सहित कुल 218 नए नाम जोड़े गए हैं।
  • युद्ध शुरू होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबंध सूची मानी जा रही है। इन प्रतिबंधों के तहत संबंधित लोगों की संपत्तियां फ्रीज की जा सकती हैं।
  • उन्हें आर्थिक मदद या अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर रोक लगाई जाती है। इसके साथ ही उन पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध भी लागू हो सकते हैं।
  • प्रतिबंध सूची में नाम आने के बाद अर्काडी द्वोरकोविच ने कहा कि वह इस फैसले को गैर-कानूनी और गलत मानते हैं।
  • उन्होंने कहा कि वह इस फैसले को कानूनी तरीके से चुनौती देंगे और उन्हें भरोसा है कि आखिरकार उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वोरकोविच अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करेंगे
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जब तक यह मामला कानूनी रूप से साफ नहीं हो जाता, तब तक उनके खिलाफ लगे प्रतिबंध फिडे के कामकाज में परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने स्वेच्छा से फिडे अध्यक्ष के रूप में अपनी सभी शक्तियों और जिम्मेदारियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उन पर ईयू और स्विट्जरलैंड के नियमों के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे, तब तक वह अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद को अंतरिम अध्यक्ष बने
फिडे के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में डिप्टी प्रेसिडेंट अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसी प्रावधान के तहत विश्वनाथन आनंद को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। अब वह तब तक फिडे का नेतृत्व करेंगे, जब तक द्वोरकोविच पर लगे प्रतिबंध हट नहीं जाते या स्थिति में कोई बदलाव नहीं आता।

फिडे काउंसिल ने द्वोरकोविच के फैसले को मंजूरी दी
फिडे काउंसिल ने भी द्वोरकोविच के फैसले को मंजूरी दे दी है। संगठन ने अपने बयान में कहा कि प्रतिबंध लागू रहने तक द्वोरकोविच फिडे के अध्यक्ष के रूप में मिलने वाले किसी भी अधिकार, जिम्मेदारी या विशेषाधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वह संगठन या उसकी संपत्तियों पर किसी तरह का नियंत्रण भी नहीं रखेंगे। विश्वनाथन आनंद दुनिया के सबसे सफल शतरंज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारत में शतरंज को नई पहचान दिलाई और कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल की ओर प्रेरित किया। वह 2022 से फिडे के उपाध्यक्ष हैं और अब उन्हें अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विश्वनाथन आनंद अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे
दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने ही द्वोरकोविच ने सितंबर में होने वाले फिडे अध्यक्ष पद के चुनाव में लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वहीं, विश्वनाथन आनंद ने साफ किया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे। फिडे अध्यक्ष पद के चुनाव सितंबर में उज्बेकिस्तान में होने वाले 46वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान आयोजित जनरल असेंबली में होंगे। इस चुनाव में कजाकिस्तान शतरंज महासंघ के अध्यक्ष तिमुर तुरलोव भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में फिडे के नेतृत्व को लेकर अहम फैसले देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed