{"_id":"6a6309f31271beb4650d910c","slug":"anahat-singh-enters-world-junior-squash-championship-semifinals-eyes-historic-title-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anahat Singh: क्या भारत की अनाहत सिंह रचेंगी इतिहास? लगातार दूसरे जूनियर वर्ल्ड स्क्वैश सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Anahat Singh: क्या भारत की अनाहत सिंह रचेंगी इतिहास? लगातार दूसरे जूनियर वर्ल्ड स्क्वैश सेमीफाइनल में बनाई जगह
Fri, 24 Jul 2026 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओंटैरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओंटैरियो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:20 PM IST
सार
भारत की शीर्ष वरीय अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मिस्र की हबीबा रिज्क को 3-1 से हराया। अनाहत लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं और अब खिताब जीतने से दो कदम दूर हैं।
विज्ञापन
अनाहत सिंह
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी और शीर्ष वरीय अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कनाडा के ओंटारियो में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र की हबीबा रिज्क को 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
महिला विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद अनाहत ने यह मुकाबला 11-7, 11-5, 6-11, 11-9 से अपने नाम किया। पहले दो गेम आसानी से जीतने के बाद उन्होंने तीसरा गेम गंवाया, लेकिन चौथे गेम में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
महिला विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद अनाहत ने यह मुकाबला 11-7, 11-5, 6-11, 11-9 से अपने नाम किया। पहले दो गेम आसानी से जीतने के बाद उन्होंने तीसरा गेम गंवाया, लेकिन चौथे गेम में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अनाहत सिंह
- फोटो : IANS
लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय
इस जीत के साथ अनाहत सिंह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लगातार दो संस्करणों में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस बार खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
अब मिस्र की बार्ब सामेह से होगी भिड़ंत
सेमीफाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की बार्ब सामेह से होगा। सामेह ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की हेलेन तांग को सीधे गेमों में हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अगर अनाहत यह मुकाबला जीतती हैं तो वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी।

- फोटो : PTI
पुरुष वर्ग में मिस्र का दबदबा
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में मिस्र के मोहम्मद जकारिया, सैफेल्दीन रेफाय, एडम हवाल और मारवान असाल ने जगह बनाई है। वहीं महिला वर्ग में भी मिस्र की तीन खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जहां अनाहत अकेली भारतीय चुनौती पेश करेंगी।