फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Day 2 Schedule: India's Medal Hopes, Full Fixtures And Timings

CWG 2026 Day-2 Schedule: राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे? जानिए पूरा शेड्यूल

Fri, 24 Jul 2026 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jul 2026 08:47 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत की नजर पैरा पावरलिफ्टिंग में कई पदकों पर रहेगी। इसके अलावा मुक्केबाजी, तैराकी, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। जानिए दूसरे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम और किन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 2 Schedule: India's Medal Hopes, Full Fixtures And Timings
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी। पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पदक पक्का कर लिया, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदें पैरा पावरलिफ्टिंग से होंगी, जहां कई भारतीय खिलाड़ी फाइनल में उतरेंगे। इसके अलावा मुक्केबाजी, तैराकी, पैरा स्विमिंग, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपना अभियान शुरू करेंगे।

विज्ञापन

पैरा पावरलिफ्टिंग में कई पदकों की उम्मीद
 

  • भारत के लिए दिन का सबसे अहम मुकाबला पैरा पावरलिफ्टिंग रहेगा। पुरुष लाइटवेट फाइनल में अशोक और परमजीत कुमार पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
  • इसके बाद महिला लाइटवेट फाइनल में जसप्रीत कौर और सुमन देवी एक्शन में दिखाई देंगी। रात के सत्र में महिला हेवीवेट फाइनल में कस्तूरी राजामणि भारत की उम्मीदों का भार संभालेंगी।
  • वहीं आधी रात के बाद पुरुष हेवीवेट फाइनल में सुधीर और झंडू कुमार पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।

मुक्केबाजी में जदुमणि सिंह की शुरुआत
भारतीय मुक्केबाजी अभियान की शुरुआत जदुमणि सिंह करेंगे। पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में उनका सामना स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से होगा। भारत चाहेगा कि जदुमणि जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाएं।

विज्ञापन

तैराकी, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स पर भी नजर
 

  • आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास और योगेश्वर सिंह पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे।
  • तैराकी में श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में उतरेंगे, जबकि पैरा स्विमिंग में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में अपनी चुनौती पेश करेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों खिलाड़ी रात में फाइनल खेलेंगे, जबकि श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में भी उतर सकते हैं।
  • लॉन बॉल्स में महिला युगल स्पर्धा में पिंकी और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग के खिलाफ खेलेगी।
  • वहीं पुरुष एकल वर्ग में पहले दिन विश्व चैंपियन को हराने वाले पुतुल सोनोवाल का मुकाबला फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत का प्रमुख कार्यक्रम (IST)


आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • दोपहर 2:30 बजे – पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
    खिलाड़ी: तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह

तैराकी और पैरा तैराकी
  • दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
    खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
  • दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
    खिलाड़ी: इमाम अली
  • दोपहर 3:56 बजे – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट
    खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज

पैरा पावरलिफ्टिंग
  • शाम 5:40 बजे – पुरुष लाइटवेट फाइनल
    खिलाड़ी: अशोक, परमजीत कुमार
  • शाम  7:24 बजे – महिला लाइटवेट फाइनल
    खिलाड़ी: जसप्रीत कौर, सुमन देवी

लॉन बॉल्स
  • शाम  7:30 बजे – महिला युगल सेक्शनल मुकाबला
    भारत: पिंकी, रूपा रानी तिर्की
    विपक्षी: थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
  • रात  10:20 बजे – पुरुष एकल सेक्शनल मुकाबला
    भारत: पुतुल सोनोवाल
    विपक्षी: सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड आइलैंड्स)

पैरा पावरलिफ्टिंग
  • रात 10:40 बजे – महिला हेवीवेट फाइनल
    खिलाड़ी: कस्तूरी राजामणि

मुक्केबाजी
  • रात 11:00 बजे – पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 32
    भारत: जदुमणि सिंह
    विपक्षी: आरोन कुलेन (स्कॉटलैंड)

तैराकी और पैरा तैराकी (क्वालिफाई करने पर)
  • रात 12:00 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
    खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
  • रात 12:00 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
    खिलाड़ी: इमाम अली
  • रात 12:29 बजे (25 जुलाई) – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल
    खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज

पैरा पावरलिफ्टिंग
  • रात 12:29 बजे (25 जुलाई) – पुरुष हेवीवेट फाइनल
    खिलाड़ी: सुधीर, झंडू कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed