03:36 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: फ्रीस्टाइल हीट में उतरेंगे रवि-इमाम
पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली उतरेंगे। ये मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।
02:45 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ग्लास्गो गए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत हो रही है, ऐसे में मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का हुनर और लगन हमेशा भारतीयों को प्रेरित करता है।
02:39 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: पैरा तैराक पेश करेंगे चुनौती
दूसरे दिन भारत के लिए सबसे पहले पैरा तैराक चुनौती पेश करेंगे। पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली उतरेंगे। ये क्वालिफिकेशन दौर के मैच होंगे और अगर फाइनल में पहुंचे तो आज रात इस इवेंट से भारत को पदक मिल सकता है।
02:37 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: भारतीय जिम्नास्ट को करना होगा इंतजार
भारतीय जिम्नास्ट को चुनौती पेश करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। पहले भारतीय खिलाड़ियों के मैच 2:30 बजे शुरू होने थे, लेकिन अब ये शाम को पांच बजे होंगे। भारत की ओर से पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह प्रतिस्पर्धा करेंगे।
02:14 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: तैराकी-पैरा तैराकी के कार्यक्रम
- दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
- दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
खिलाड़ी: इमाम अली
- दोपहर 3:56 बजे – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट
खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज
02:09 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक से होगी शुरुआत
भारत दूसरे दिन अपने अभियान की शुरुआत आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक से करेगा। पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत की ओर से तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी।
02:04 PM, 24-Jul-2026
CWG 2026 Day 2 Live: पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट का मैच थोड़ी देर में होगा शुरू, रवि-इमाम पेश करेंगे चुनौती
Glasgow Commonwealth Games Day 2 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों का आज दूसरा दिन है। भारतीय खिलाड़ी आज कई स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। तैराकी, पैरा तैराकी, मुक्केबाजी, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक तक भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।