फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Alireza Firouzja clinches Chennai Grand Masters title after draw against Arjun know

Chennai Grand Masters: अलीरेजा फिरोजा ने जीता चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स खिताब, अर्जुन एरिगैसी से खेला ड्रॉ

Wed, 22 Jul 2026 08:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने अंतिम दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ ड्रॉ खेलकर 4.5 अंकों के साथ चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 का खिताब जीत लिया। विश्व चैंपियन डी गुकेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Alireza Firouzja clinches Chennai Grand Masters title after draw against Arjun know
चेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने बुधवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ सातवें और अंतिम दौर का मुकाबला ड्रॉ खेलकर चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


अंतिम दौर में ड्रॉ से पक्की की जीत
टूर्नामेंट के आखिरी राउंड से पहले फिरोजा 4 अंक के साथ शीर्ष पर थे और उनके पास अर्जुन एरिगैसी तथा उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव पर आधे अंक की बढ़त थी। ऐसे में खिताब जीतने के लिए उन्हें सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। उन्होंने अर्जुन के खिलाफ 41 चालों में मुकाबला बराबरी पर समाप्त कर 4.5 अंकों के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


अब्दुसत्तोरोव की हार ने आसान किया रास्ता
दूसरी ओर, काले मोहरों से जीत दर्ज कर खिताब की दौड़ में बने रहने की कोशिश कर रहे नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को रूस के दिमित्री आंद्रेइकिन ने 37 चालों में मात दी। इस हार के बाद फिरूजा के लिए ड्रॉ ही खिताब सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
फिरोजा ने पूरे टूर्नामेंट में दो मुकाबले जीते और बाकी पांच ड्रॉ खेले। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 4.5 अंक जुटाए और चैंपियन बनने के साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की।

आंद्रेइकिन और अर्जुन संयुक्त दूसरे स्थान पर
दिमित्री आंद्रेइकिन ने अंतिम दौर में जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, निहाल सरीन और एम. प्रणेश 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।


गुकेश का निराशाजनक प्रदर्शन
विश्व चैंपियन डी. गुकेश के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा। उन्होंने सात में से तीन मुकाबले गंवाए और सिर्फ 2 अंकों के साथ तालिका में अंतिम स्थान पर रहे। अंतिम दौर में उनका मुकाबला अमेरिका के हैंस नीमन के खिलाफ ड्रॉ रहा।

सातवें दौर के परिणाम
  • डी. गुकेश ने हैंस नीमन से ड्रॉ खेला।
  • निहाल सरीन और एम. प्रणेश का मुकाबला ड्रॉ रहा।
  • अलीरेजा फिरोजा और अर्जुन एरिगैसी ने अंक साझा किए।
  • दिमित्री आंद्रेइकिन ने नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed