फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Team of the Tournament: Harry Kane Misses Out, Cape Verde's Vozinha Included

FIFA WC: फीफा ने चुनी टूर्नामेंट की बेस्ट-11; छह गोल करने वाला यह दिग्गज बाहर, स्पेन के सबसे ज्यादा 3 खिलाड़ी

Thu, 23 Jul 2026 09:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jul 2026 09:47 AM IST
सार

फीफा ने विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बेस्ट XI) का एलान कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा सरप्राइज केप वर्डे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा और हैरी केन का बाहर होना रहा। स्पेन और फ्रांस के तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, नॉर्वे के एर्लिंग हालंद और फ्रांस के किलियन एमबाप्पे को फॉरवर्ड लाइन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Team of the Tournament: Harry Kane Misses Out, Cape Verde's Vozinha Included
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : IANS/PTI

विस्तार

फीफा ने विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बेस्ट 11) का एलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन कुछ फैसलों ने फुटबॉल प्रशंसकों को चौंका दिया। सबसे बड़ा सरप्राइज इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन का टीम में जगह नहीं बना पाना रहा, जबकि केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। विश्व कप विजेता स्पेन और तीसरे स्थान पर रही फ्रांस के तीन-तीन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है, जबकि उपविजेता अर्जेंटीना के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

केप वर्डे के वोजिन्हा बने सबसे बड़े सरप्राइज
 

  • विश्व कप 2026 में केप वर्डे ने अपने बेखौफ खेल से सभी को प्रभावित किया। टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही और राउंड ऑफ-32 में केवल अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना से हारकर बाहर हुई।
  • 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा ने पूरे टूर्नामेंट में कई यादगार बचाव किए। उनके प्रदर्शन की तारीफ खुद लियोनल मेसी ने भी की थी।
  • सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और अब फीफा ने उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल कर उनके प्रदर्शन को सम्मान दिया है।
  • वोजिन्हा को स्पेन के उनाई सिमोन और इंग्लैंड के जॉर्डन पिकफोर्ड जैसे दिग्गज गोलकीपरों पर तरजीह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस में भी चौंकाने वाले फैसले
रक्षा पंक्ति में स्पेन के मार्क कुकुरेला और पेड्रो पोरो को फुल-बैक के रूप में चुना गया है। सेंटर-बैक की बात करें तो स्पेन के युवा स्टार पाउ कुबार्सी को जगह नहीं मिली। उनकी जगह फ्रांस के दायोत उपामेकानो और अर्जेंटीना के लिसांद्रो मार्टिनेज को टीम में शामिल किया गया।

विज्ञापन

मिडफील्ड में रोड्री का दबदबा
विश्व कप 2026 के गोल्डन बॉल विजेता रोड्री का चयन लगभग तय माना जा रहा था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में स्पेन की मिडफील्ड को शानदार तरीके से संभाला और टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।उनके साथ इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम और फ्रांस के युवा स्टार माइकल ओलिसे को भी टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

फॉरवर्ड लाइन में नहीं मिले हैरी केन
 

  • फॉरवर्ड लाइन में सबसे ज्यादा चर्चा हैरी केन के बाहर होने को लेकर रही। इंग्लैंड के कप्तान होने के बावजूद वह फीफा की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह नहीं बना सके।
  • उनकी जगह नॉर्वे के एर्लिंग हालंद को सेंटर-फॉरवर्ड चुना गया है। दोनों विंग पर फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी को शामिल किया गया।

विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बेस्ट XI)

पोजिशन खिलाड़ी देश
गोलकीपर वोजिन्हा केप वर्डे
डिफेंडर मार्क कुकुरेला स्पेन
डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज अर्जेंटीना
डिफेंडर दायोत उपामेकानो फ्रांस
डिफेंडर पेड्रो पोरो स्पेन
मिडफील्डर रोड्री स्पेन
मिडफील्डर जूड बेलिंगहम इंग्लैंड
मिडफील्डर माइकल ओलिसे फ्रांस
फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे फ्रांस
फॉरवर्ड एर्लिंग हालंद नॉर्वे
फॉरवर्ड लियोनल मेसी अर्जेंटीना

स्पेन ने विश्व कप जीतने के साथ टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा। वहीं, केप वर्डे के वोजिन्हा का चयन इस विश्व कप की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक माना जा रहा है, जबकि हैरी केन का बाहर रहना चयनकर्ताओं के सबसे चर्चित फैसलों में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed