फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Glasgow Commonwealth Games 2026: Indian contingent's Day 1 schedule in Glasgow CWG know timing and details

Commonwealth Games: पहले दिन लॉन बॉल में भारत पेश करेगा दावेदारी, रात में होगा उद्घाटन समारोह; जानें कार्यक्रम

Wed, 22 Jul 2026 04:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की गुरुवार से शुरुआत होने जा रही है। भारत पहले दिन लॉन बॉल में चुनौती पेश करेगा, जबकि भारतीय समयानुसार, रात को उद्घाटन समारोह होगा।

विज्ञापन
Glasgow Commonwealth Games 2026: Indian contingent's Day 1 schedule in Glasgow CWG know timing and details
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : Commonwealth games

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है, जिसमें 74 देशों के करीब तीन हजार एथलीट्स 10 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें 215 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। भारत राष्ट्रमंडल खेल में 19वीं बार हिस्सा लेने जा रहा है, जिसमें उसके 124 एथलीट्स मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आठ एथलीट्स सामान्य खेलों और पांच पैरा-स्पोर्ट्स में मेडल के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

पिछली बार लॉन बॉन में मिला था पदक
भारत अपने अभियान की शुरुआत पुरुषों और महिलाओं के लॉन बॉल इवेंट्स से करेगा। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यादगार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने और इतिहास रचने के बाद भारतीय लॉन बॉल टीम ग्लासगो (स्कॉटलैंड) पहुंची है। टीम राष्ट्रमंडल खेल 2026 में एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार है। भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रचा था। लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने महिला फोर्स इवेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था, जो लॉन बॉल में भारत का पहला मेडल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, सुनील बहादुर, चंदन सिंह, नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की पुरुष फोर्स टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। पिछली बार भारत पुरुष पेयर्स इवेंट में भी पदक जीतने के करीब पहुंचा था। राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से ग्लासगो के 'द हाइड्रो' में होगा, जो एक मशहूर वेन्यू है। इस बार एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जूडो, बॉल्स और पैरा बॉल्स, 3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसे कुल 10 खेल राष्ट्रमंडल खेल में देखे जाएंगे। आइए, राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पहले दिन भारत का शेड्यूल जानते हैं...
विज्ञापन

लॉन बॉल:
दोपहर 2:00 बजे से: पुरुषों का एकल ग्रुप स्टेज 
दोपहर 2:00 बजे से: महिलाओं का पेयर्स ग्रुप स्टेज 

लॉन बॉल में भारतीय खिलाड़ी:
पुतुल सोनोवाल (पुरुष एकल)
नयनमोनी सैकिया (महिला एकल)
नवनीत सिंह (पुरुष पेयर्स)
दिनेश कुमार (पुरुष पेयर्स)
रूपा रानी तिर्की (महिला पेयर्स)
पिंकी सिंह (महिला पेयर्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed