{"_id":"6a60cb0e4d8aee569501a465","slug":"china-open-pv-sindhu-beats-unnati-hudda-ayush-shetty-topples-world-no-11-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"China Open: उन्नति को हराकर सिंधू दूसरे दौर में, आयुष शेट्टी ने दुनिया के 11वें नंबर खिलाड़ी को किया बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
China Open: उन्नति को हराकर सिंधू दूसरे दौर में, आयुष शेट्टी ने दुनिया के 11वें नंबर खिलाड़ी को किया बाहर
Wed, 22 Jul 2026 07:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:22 PM IST
सार
पीवी सिंधू ने चीन ओपन के पहले दौर में उन्नति हुड्डा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई, जहां उनका सामना चीन की चेन यूफेई से होगा। वहीं आयुष शेट्टी ने विश्व नंबर-11 अल्वी फरहान को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान ओपन में खिताब जीतने के बाद अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने इंडोनेशिया के विश्व नंबर-11 अल्वी फरहान को हराकर बड़ा उलटफेर किया और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
सिंधू ने उन्नति से लिया पिछले साल की हार का बदला
सिंधू ने पहले दौर में भारत की ही 18 वर्षीय उन्नति हुड्डा को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-14, 9-21, 21-10 से हराया। 56 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधू ने पहला गेम आसानी से जीता, लेकिन दूसरे गेम में उन्नति ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में सिंधू ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सिंधू ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में उन्नति के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

अब होगी चेन यूफेई से टक्कर
दूसरे दौर में सिंधू का सामना चीन की चौथी वरीयता प्राप्त और पूर्व ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई से होगा। दिलचस्प बात यह है कि सिंधू ने पिछले सप्ताह जापान ओपन के दौरान चेन यूफेई को हराया था, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर
पुरुष एकल में भारत के युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने इंडोनेशिया के विश्व नंबर-11 और पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। आयुष ने पहला गेम शानदार खेलते हुए अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में फरहान ने दबदबा बनाकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में भारतीय खिलाड़ी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह जीत आयुष के लिए खास रही क्योंकि 2023 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उन्हें फरहान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

युगल स्पर्धाओं में निराशा
- हालांकि, युगल मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
- मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी को शीर्ष वरीय यान झे फेंग और हुआंग डोंग पिंग ने सीधे गेमों में हराया।
- ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी भी चीन के शिन वा गुओ और फांग हुई चेन से हारकर बाहर हो गई।
- पुरुष युगल में एम.आर. अर्जुन और हरिहरन अम्मसाकरुणन को चौथी वरीयता प्राप्त वेई केंग लियांग और चांग वांग ने शिकस्त दी।
लक्ष्य सेन पर रहेंगी निगाहें
टूर्नामेंट में बाद में भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन अपने पहले दौर के मुकाबले में जापान के युशी तनाका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे।
टूर्नामेंट में बाद में भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन अपने पहले दौर के मुकाबले में जापान के युशी तनाका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे।