फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Day 1 Schedule: Indian Athletes in Action, Opening Ceremony Time Live Streaming Detail

Explainer: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज से शुरू; पहले दिन भारत के कौन-कौन खिलाड़ी उतरेंगे, कब होगा ओपनिंग सेरेमनी?

Thu, 23 Jul 2026 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jul 2026 08:57 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो रहा है। भारत 125 सदस्यीय दल के साथ 19वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा है। पहले दिन भारतीय चुनौती लॉन बॉल्स से शुरू होगी, जबकि रात में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इस बार खेलों का आयोजन 10 खेलों तक सीमित रखा गया है और भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे स्टार खिलाड़ियों से हैं।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 1 Schedule: Indian Athletes in Action, Opening Ceremony Time Live Streaming Detail
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भारत 125 सदस्यीय दल के साथ इन खेलों में हिस्सा ले रहा है और उसकी शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी। इसके अलावा देर रात रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। आइए जानते हैं कि पहले दिन भारत का पूरा कार्यक्रम क्या है, ओपनिंग सेरेमनी कब होगी और किन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी।

विज्ञापन

सवाल: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कब और कहां हो रहे हैं?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से दो अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होगा। इस बार खेलों को पहले की तुलना में छोटा रखा गया है और सिर्फ 10 खेल शामिल किए गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में 74 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सवाल: भारत कितनी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहा है?
भारत 19वीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहा है। उसने पहली बार 1934 में इन खेलों में भाग लिया था। पिछली बार बर्मिंघम 2022 में भारत ने 61 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।

सवाल: पहले दिन भारत के कौन-कौन से मुकाबले होंगे?
भारत की शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ी ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलेंगे।

भारत का Day-1 शेड्यूल (23 जुलाई)

समय (IST) प्रतियोगिता
दोपहर 2:00 बजे पुरुष सिंगल्स ग्रुप स्टेज (लॉन बॉल्स)
दोपहर 2:00 बजे महिला पेयर्स ग्रुप स्टेज (लॉन बॉल्स)
रात 10:30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: भारतीय लॉन बॉल्स टीम से उम्मीदें क्यों हैं?
भारत के लिए लॉन बॉल्स अब सिर्फ एक नया खेल नहीं रहा, बल्कि पदक दिलाने वाला खेल बन चुका है। बर्मिंघम 2022 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया था। लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की चौकड़ी ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। उधर पुरुष फोर्स टीम ने भी रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सवाल: ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां होगी?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 23 जुलाई को ग्लास्गो के प्रसिद्ध ओवो हाइड्रो एरीना में होगी। यह पहली बार होगा जब कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी पूरी तरह किसी इंडोर एरीना में आयोजित की जाएगी।

ओपनिंग सेरेमनी की जानकारी
विवरण जानकारी
तारीख 23 जुलाई 2026
समय (IST) रात 10:30 बजे से
स्थान ओवो हाइड्रो, ग्लास्गो
विशेषता पहली पूरी तरह इंडोर ओपनिंग सेरेमनी
 

 

विज्ञापन

सवाल: इस बार ओपनिंग सेरेमनी में क्या खास होगा?
आयोजकों के अनुसार इस बार पारंपरिक स्टेडियम शो की जगह अधिक आधुनिक और इमर्सिव अनुभव देखने को मिलेगा।

इसमें शामिल होंगे-
 

  • स्कॉटलैंड की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां
  • बड़े विजुअल इफेक्ट्स
  • सभी 74 देशों के लिए अलग-अलग डिजाइन किए गए किंग्स बैटन की एंट्री
  • संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम


भारत की ओर से मीराबाई चानू राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलेंगी, जबकि लवलीना बोरगोहेन किंग्स बैटन लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। इस बार गेम्स का आधिकारिक शुभंकर फिनी है, जिसे स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय पशु यूनिकॉर्न से प्रेरित होकर बनाया गया है।

सवाल: भारत के सबसे बड़े पदक दावेदार कौन हैं?
भारत इस बार भी कई स्टार खिलाड़ियों के दम पर बड़ी उम्मीदें लेकर उतरा है।

भारत के प्रमुख पदक दावेदार

खिलाड़ी खेल
नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो
मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग
मुरली श्रीशंकर लंबी कूद
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी
तुलिका मान जूडो

सवाल: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पूरा कार्यक्रम क्या है?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शेड्यूल
कार्यक्रम तारीख
ओपनिंग सेरेमनी 23 जुलाई
प्रतियोगिताएं 24 जुलाई – 2 अगस्त
क्लोजिंग सेरेमनी 2 अगस्त

सवाल: भारत का दल किन-किन खेलों में हिस्सा ले रहा है?
भारत ने कुल 125 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें सामान्य और पैरा दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।

खेलवार भारतीय दल
खेल प्रमुख खिलाड़ी
एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी
मुक्केबाजी लवलीना बोरगोहेन, जैसमीन, प्रीति पवार, सचिन सिवाच
वेटलिफ्टिंग मीराबाई चानू, बिंदियारानी देवी, हरजिंदर कौर
जूडो तुलिका मान, अवतार सिंह
लॉन बॉल्स पिंकी, नयनमोनी सैकिया, रूपा रानी तिर्की, दिनेश कुमार
तैराकी श्रीहरि नटराज, साजन प्रकाश
ट्रैक साइक्लिंग रोनाल्डो सिंह, दिनेश कुमार
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स प्रणति नायक
पैरा स्पोर्ट्स पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा साइक्लिंग के खिलाड़ी
 

 

सवाल: भारत में मुकाबले किस समय देखे जा सकेंगे?
ग्लास्गो और भारत के समय में साढ़े चार घंटे का अंतर है। इसलिए भारतीय दर्शकों को अधिकांश मुकाबले दोपहर से देर रात तक देखने को मिलेंगे।

भारतीय समय के अनुसार मुकाबलों का समय
सत्र समय (IST)
सुबह/प्रारंभिक सत्र दोपहर 1:30 बजे – शाम 5:30 बजे
दोपहर सत्र शाम 5:30 बजे – रात 9:30 बजे
मेडल सत्र रात 9:30 बजे से आगे

सवाल: भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कहां देखें?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव टीवी कवरेज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी।

सवाल: क्या इस बार भारत के लिए पदकों की राह मुश्किल होगी?

भारत के लिए इस बार चुनौती पिछली बार से अधिक कठिन मानी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस संस्करण में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शूटिंग जैसे वे खेल शामिल नहीं हैं, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से बड़ी संख्या में पदक जीतता रहा है।

हालांकि एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो और लॉन बॉल्स जैसे खेलों में भारत के पास मजबूत दावेदार मौजूद हैं। खासकर नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और मुरली श्रीशंकर जैसे स्टार खिलाड़ियों से देश को स्वर्ण पदकों की उम्मीद रहेगी। अगर ये खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करते हैं तो भारत एक बार फिर पदक तालिका में मजबूत स्थिति हासिल कर सकता है।

सवाल: भारत का पूरा दल कैसा दिखता है?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय दल

खिलाड़ी स्पर्धा
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स (भाला फेंक)
तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स (डेकाथलॉन, हाई जंप)
गुरिंदरवीर सिंह एथलेटिक्स (100 मीटर)
अनिमेष कुजूर एथलेटिक्स (200 मीटर)
पारुल चौधरी एथलेटिक्स (3000 मीटर स्टीपलचेज, 5000 मीटर)
मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स (लॉन्ग जंप)
पूजा सिंह एथलेटिक्स (हाई जंप)
मनप्रीत कौर एथलेटिक्स (शॉटपुट)
सीमा कालीरामना एथलेटिक्स (डिस्कस थ्रो)
निधि रानी एथलेटिक्स (डिस्कस थ्रो)
सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स (हाई जंप)
प्रवीण चित्रावेल एथलेटिक्स (ट्रिपल जंप)
सेल्वा प्रभु एथलेटिक्स (ट्रिपल जंप)
लोकेश सत्यानाथन एथलेटिक्स (लॉन्ग जंप)
रवीना एथलेटिक्स (रेस वॉक)
प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स (रेस वॉक)
रशदीप कौर एथलेटिक्स (400 मीटर)
नीरू पाठक एथलेटिक्स (400 मीटर)
अंसा बाबू एथलेटिक्स (400 मीटर)
तेजस शिर्से एथलेटिक्स (110 मीटर बाधा दौड़)
यशस पलाक्षा एथलेटिक्स (400 मीटर बाधा दौड़)
संतोष टी एथलेटिक्स (400 मीटर बाधा दौड़)
देव मीणा एथलेटिक्स (पोल वॉल्ट)
कुलदीप कुमार एथलेटिक्स (पोल वॉल्ट)
रोहित यादव एथलेटिक्स (भाला फेंक)
यशवीर सिंह एथलेटिक्स (भाला फेंक)
विशाल टीके एथलेटिक्स (400 मीटर)
राजेश रमेश एथलेटिक्स (400 मीटर)
तजिंदरपाल सिंह तूर एथलेटिक्स (शॉटपुट)
समरदीप सिंह गिल एथलेटिक्स (शॉटपुट)
आदर्श राम एथलेटिक्स (हाई जंप)
साक्षी चौधरी मुक्केबाजी (51 किग्रा)
जैसमीन लाम्बोरिया मुक्केबाजी (57 किग्रा)
प्रीति पवार मुक्केबाजी (54 किग्रा)
प्रिया घंघास मुक्केबाजी (60 किग्रा)
परवीन हुड्डा मुक्केबाजी (65 किग्रा)
अरुंधति चौधरी मुक्केबाजी (70 किग्रा)
लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी (75 किग्रा)
जादूमणि सिंह मुक्केबाजी (55 किग्रा)
सचिन सिवाच मुक्केबाजी (60 किग्रा)
आदित्य प्रताप सिंह मुक्केबाजी (65 किग्रा)
सुमित कुंडू मुक्केबाजी (70 किग्रा)
अंकुश मुक्केबाजी (80 किग्रा)
कपिल पोखरिया मुक्केबाजी (90 किग्रा)
नरेंद्र बरवाल मुक्केबाजी (+90 किग्रा)
मीराबाई चानू भारोत्तोलन
ज्ञानेश्वरी देवी भारोत्तोलन
बिंदियारानी देवी भारोत्तोलन
हरजिंदर कौर भारोत्तोलन
संजना भारोत्तोलन
मार्टिना देवी भारोत्तोलन
ऋषिकांत सिंह भारोत्तोलन
एम राजा भारोत्तोलन
अजया बाबू भारोत्तोलन
दिलबाग सिंह भारोत्तोलन
लवप्रीत सिंह भारोत्तोलन
रोनाल्डो सिंह ट्रैक साइक्लिंग
डेविड बेकहम ट्रैक साइक्लिंग
रोजित सिंह ट्रैक साइक्लिंग
दिनेश कुमार ट्रैक साइक्लिंग
जेमेश सिंह ट्रैक साइक्लिंग
हर्षवीर सेखों ट्रैक साइक्लिंग
अनीश गौड़ा तैराकी
साजन प्रकाश तैराकी
श्रीहरि नटराज तैराकी
आर्यन नेहरा तैराकी
धर्शन शशिकुमार तैराकी
श्रद्धा चोपड़े जूडो (52 किग्रा)
अस्मित डे जूडो (48 किग्रा)
तुलिका मान जूडो (+78 किग्रा)
इनुंगनबी जूडो (70 किग्रा)
इशरूप नारंग जूडो (78 किग्रा)
यामिनी मौर्य जूडो (57 किग्रा)
उन्नति शर्मा जूडो (63 किग्रा)
अवतार सिंह जूडो (+100 किग्रा)
यश घंघास जूडो (100 किग्रा)
अरुण कुमार जूडो (73 किग्रा)
करणजीत सिंह मान जूडो (90 किग्रा)
रोहित जूडो (66 किग्रा)
हर्ष तोकस जूडो (81 किग्रा)
हर्ष सिंह जूडो (60 किग्रा)
पिंकी लॉन बॉल्स
नयनमोनी सैकिया लॉन बॉल्स
रूपा रानी तिर्की लॉन बॉल्स
दिनेश कुमार लॉन बॉल्स
नवनीत सिंह लॉन बॉल्स
पुतुल सोनोवाल लॉन बॉल्स
प्रणति नायक आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
निशिका अग्रवाल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
ईशिता रेवाले आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
प्रतिष्ठा सामंता आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
तपन मोहंती आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
सत्यजीत मंडल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
तपस्वेरा नाथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
स्वातिश कैथेरी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
शर्मिला पैरा एथलेटिक्स
देवेंद्र कुमार पैरा एथलेटिक्स
राकेशभाई भट्ट पैरा एथलेटिक्स
दिलीप गावित पैरा एथलेटिक्स
शुभम जुयाल पैरा एथलेटिक्स
शिल्पा शायला पैरा एथलेटिक्स
सोमन राणा पैरा एथलेटिक्स
बेसिल पैरा एथलेटिक्स
राकेश शनमुगम पैरा एथलेटिक्स
सागर थ्यात पैरा एथलेटिक्स
श्रेयांश त्रिवेदी पैरा पावरलिफ्टिंग
जसप्रीत कौर पैरा पावरलिफ्टिंग
सुमन देवी पैरा पावरलिफ्टिंग
कस्तूरी राजामणि पैरा पावरलिफ्टिंग
परमजीत पैरा पावरलिफ्टिंग
अशोक कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग
झंडू कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग
सुधीर पैरा पावरलिफ्टिंग
रवि वीरा पैरा तैराकी
अली इमाम पैरा तैराकी
सुयश जाधव पैरा तैराकी
स्वास्तिक पाटिल पैरा तैराकी
चैतन्य कुलकर्णी पैरा तैराकी
तेजस नंदकुमार पैरा तैराकी
रीना गुप्ता व्हीलचेयर बास्केटबॉल
रीता चानू व्हीलचेयर बास्केटबॉल
मीनाक्षी जाधव व्हीलचेयर बास्केटबॉल
लक्ष्मी रायप्पा व्हीलचेयर बास्केटबॉल
लिशा दास पैरा साइक्लिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed