Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Rain wreaks havoc at Guru Nanak Hospital in Amritsar; water enters wards, even patients' slippers washed away
{"_id":"6a619e989acc06b5e0052b7b","slug":"video-rain-wreaks-havoc-at-guru-nanak-hospital-in-amritsar-water-enters-wards-even-patients-slippers-washed-away-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बारिश से गुरु नानक अस्पताल बेहाल, वार्डों में घुसा पानी; मरीजों की चप्पलें तक बह गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बारिश से गुरु नानक अस्पताल बेहाल, वार्डों में घुसा पानी; मरीजों की चप्पलें तक बह गईं
शहर में हुई भारी बारिश का असर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिला। गुरु नानक देव अस्पताल परिसर स्थित नशा मुक्ति केंद्र के साथ बने वार्डों में बारिश का पानी भर गया। पानी इतना अधिक था कि वार्ड में भर्ती मरीजों की चप्पलें तक बह गईं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि वार्डों में पानी भरने के बावजूद लंबे समय तक किसी भी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी ने स्थिति का जायजा नहीं लिया। इससे अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्डों में जलभराव के कारण मरीजों को आने-जाने में भी कठिनाई हुई और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल पानी की निकासी और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।