बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Afzalgarh, a young man was beaten to death with sticks, he was hit on the head and face with sticks, he had left the house on Tuesday evening, dead body was found on Wednesday morning.

Bijnor: अफजलगढ़ में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, सिर और चेहरे पर डंडों से किये वार, मंगलवार की शाम निकला था घर से, बुधवार सुबह मिला शव

Pratyush Sharma Pratyush Sharma
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:42 PM IST
In Afzalgarh, a young man was beaten to death with sticks, he was hit on the head and face with sticks, he had left the house on Tuesday evening, dead body was found on Wednesday morning.
बिजनौर। अफजलगढ़ के गांव आनंदीपुर निवासी हिमांशु त्यागी (28) पुत्र सतीश त्यागी की मंगलवार रात डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत पर बने ट्यूबवेल के समीप खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के मुंह पर बुरी तरह वार किए गए हैं। गांव निवासी राजेंद्र सिंह जब सुबह अपने खेत पर गए तो तब उन्होंने युवक का शव पड़ा देखा। उसका मुंह क्षत-विक्षत अवस्था में और खून से लथपथ था। शव के पास डंडे टूटे पड़े थे। उन्होंने शव पड़े होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ आलोक सिंह तथा प्रभारी मृदुल कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। मृतक के परिजनों ने युवक की डंडों से पीटकर हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम ने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई सोनू त्यागी ने बताया कि हिमांशु त्यागी मंगलवार की शाम सात बजे घर से थोड़ी देर बाद लौटने की बात कहकर गया था। जब वह 9-10 बजे तक भी वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उन्हें गांव के ही खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। हिमांशु अविवाहित था और उसने बीएससी की थी। वह दो वर्ष से गुड़गांव स्थित किसी कंपनी में काम करता था। करीब छह महीने पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया था। वर्तमान में वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था और अपने भाई के साथ खेती के काम में हाथ बंटा रहा था। मृतक के पिता सतीश त्यागी की ओर से हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab Sacrilege Bill 2026: बेअदबी रोधी कानून में संशोधन की तैयारी, मान सरकार करेगी बड़े बदलाव

Video: ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

22 Jul 2026

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी पिस्तौल व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार

22 Jul 2026

फरीदकोट में एलएडीसी के खिलाफ वकीलों का रोष मार्च

मांगों के समर्थन में डटे पावरकॉम कर्मचारी, पंजाब सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन

Video: भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, आमने-सामने हुए दोनों दल के नेता

22 Jul 2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र में किया प्रदर्शन

22 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाइयों व कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

कैथल में 50 हजार का इनामी हत्या में वांछित असला सप्लायर गिरफ्तार

22 Jul 2026

फतेहाबाद बिजलीघर में आधी रात हमला, एसडीओ सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल

किसानों का ट्रेड डील और लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ विरोध, पंजाब में 3 घंटे टोल प्लाजा किए फ्री

बुजुर्ग से अश्लील वीडियो बना 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला सिपाही दो महिलाओं समेत गिरफ्तार

22 Jul 2026

ट्रेड डील के विरोध में सांसद नवीन जिंदल के आवास पर एसकेएम के किसानों ने घेराव करते हुए किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

झज्जर में जेजेपी ने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, डेहा कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर

22 Jul 2026

आईटीआई नारनौल में आयोजित रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिला रोजगार

झज्जर में किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर डानोल्ड ट्रंप की फोटो का किया दहन

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रयागराज में छात्रों ने किया मार्च, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

22 Jul 2026

महिला आयोग के सामने फरियादियों ने सुनाई समस्या, निस्तारण का निर्देश

22 Jul 2026

राप्ती कंपलेक्स के व्यापारी सीएम योगी से मिले, बरसात के जलभराव की शिकायत की

22 Jul 2026

सर्दी, जुकाम, बुखार के बढ़े मरीज

22 Jul 2026

Video: जाहलमा में संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग 48 घंटे बाद बहाल

22 Jul 2026

मंडी: कनेड में अंडरपास बनाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

22 Jul 2026

Video: सेब उत्पादक संघ ने अमेरिका के साथ कृषि समझौते के विरोध में बालीचौकी में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

22 Jul 2026

कानपुर: ज्वैलर्स की दुकान से 60 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

22 Jul 2026

इटावा: दो मंजिला स्कूल भवन से कूदकर छात्र ने दी जान, देखिए सुसाइड का वीडियो

22 Jul 2026

VIDEO: गाजीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

22 Jul 2026

Video: भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस जवान तैनात

22 Jul 2026

Bikaner: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; पुतला दहन कर जताया विरोध

22 Jul 2026

फिरोजपुर में वकीलों ने एलएडीसी को लेकर कोर्ट परिसर में किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed