{"_id":"6afbcee420485cb76208ab0a","slug":"up-politics-sp-targets-bsp-s-dalit-vote-bank-to-challenge-bjp-ahead-of-2027-elections-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सियासत में नया दांव: फूल से टक्कर में हाथी की ताकत पर साइकिल की नजर, दलित वोटबैंक में सेंध लगाएगी सपा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सियासत में नया दांव: फूल से टक्कर में हाथी की ताकत पर साइकिल की नजर, दलित वोटबैंक में सेंध लगाएगी सपा!
Tue, 17 Nov 2026 12:39 PM IST
Sharukh Khan
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:39 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 में मिली सफलता को सपा यूपी विधानसभा चुनाव में भुनाने की कवायद में जुटी है। सपा दलित वोट बैंक में सेंध लगाने उतरी है। बसपा के इसी खिसकते जनाधार को सपा अपने पाले में लाकर चुनावी गणित बदलना चाहती है।
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित दलित महासम्मेलन के जरिये साइकिल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में नया दांव चला है। आगामी विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने उतरी सपा की नजर अब भाजपा के मजबूत किले को भेदने के लिए बसपा के परंपरागत वोट बैंक पर आ टिकी है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करते हुए जहां एक तरफ दलित समाज को अपने साथ जोड़ने का संदेश दिया। वहीं, राणा सांगा पर बयान से चर्चाओं में आए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को इसकी बागडोर सौंपी है।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम की धुरी माने जाने वाले आगरा और अलीगढ़ मंडल की सियासत में फूल का संगठनात्मक आधार खासा मजबूत है। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों मंडलों की अधिकांश सीटों पर फूल ही खिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करते हुए जहां एक तरफ दलित समाज को अपने साथ जोड़ने का संदेश दिया। वहीं, राणा सांगा पर बयान से चर्चाओं में आए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को इसकी बागडोर सौंपी है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम की धुरी माने जाने वाले आगरा और अलीगढ़ मंडल की सियासत में फूल का संगठनात्मक आधार खासा मजबूत है। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों मंडलों की अधिकांश सीटों पर फूल ही खिला था।
विज्ञापन
Trending Videos
फतेहपुर सीकरी में 43.09% वोट लेकर पांच सीटें जीतीं
हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में हवा बदली। दोनों मंडलों की आठ सीटों पर समीकरण इस तरह बदले कि जहां फूल ने आगरा में 53.34%, मथुरा और हाथरस में करीब 51.5%, अलीगढ़ में 44.28% और फतेहपुर सीकरी में 43.09% वोट लेकर पांच सीटें जीतीं। वहीं साइकिल को मैनपुरी और फिरोजाबाद में 49.3% वोट मिले। एटा सहित तीन सीट जीतकर वापसी के संकेत दिए थे।
खासकर अलीगढ़ में फूल 44.28% और साइकिल 42.90% के बीच जीत का अंतर महज 1.38 फीसदी रहा। फतेहपुर सीकरी में साइकिल और हाथ के गठबंधन ने 38.90% वोट प्राप्त कर मुकाबले को कड़ा बना दिया था।
बसपा को आगरा में 15.70% मिले
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, आगरा और अलीगढ़ मंडल में दलित मतदाताओं की बड़ी हिस्सेदारी लंबे समय तक हाथी की सबसे बड़ी ताकत रही है लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा को आगरा में 15.70%, फतेहपुर सीकरी में 11.66%, अलीगढ़ में 10.93% और फिरोजाबाद 8.3% वोट मिले। इन सीटों पर बसपा का वोट प्रतिशत 2024 चुनाव में सिमटता दिखा।
बसपा के इसी खिसकते जनाधार को सपा अपने पाले में लाकर चुनावी गणित बदलना चाहती है। दूसरी ओर, दलित सम्मेलन के बाद भाजपा भी सपा के खिलाफ मुखर हो गई है।
भाजपा के रणनीतिकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं, मजबूत संगठन और गैर-जाटव दलितों के समर्थन के दम पर बढ़त बनाए रखने का दावा कर रहे हैं, जबकि बसपा भी अपना कोर वोट बैंक बचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय है।
बहरहाल, आगामी चुनाव में बसपा का परंपरागत वोट किस करवट बैठेगा और साइकिल-हाथ का तालमेल बना तो कितना असरदार रहेगा, यह सूबे की सियासी दिशा तय कर सकता है।
सपा में नौ सीटों के लिए 100 से अधिक दावेदार
समाजवादी पार्टी में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। नए चेहरों ने पार्टी के अंदर सियासी पारा बढ़ा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिले की नौ विधानसभा नौ सीटों के लिए 100 से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं। इसे लेकर संगठन के भीतर मंथन का दौर शुरू हो गया है। एक-एक सीट पर 10 से ज्यादा दावेदारों की मौजूदगी से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दलित सम्मेलन में शामिल नेताओं, जनप्रतिनिधियों और दावेदारों को लखनऊ बुलाया है। वहां सम्मेलन की समीक्षा और आगामी रणनीति तय होगी।
सम्मेलन संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के मुताबिक, दावेदारों की बढ़ती संख्या के बीच पार्टी नेतृत्व ने सम्मेलन की समीक्षा शुरू कर दी है। हाईकमान ने सम्मेलन की सफलता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जमीनी समीकरणों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समीक्षा के दौरान सम्मेलन में विभिन्न दावेदारों की सक्रियता और जनसंपर्क का भी आकलन किया जा रहा है। हाईकमान को भेजी जाने वाली इस रिपोर्ट के आधार पर ही दावेदारों की सियासी किस्मत का फैसला होगा। फिलहाल, सभी दावेदार क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करने में जुटे हैं।
