Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name

एसआईआर: यूपी में 18.84 लाख वोटर बढ़े, चार जनवरी को आएगी अंतिम लिस्ट; 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी

Tue, 17 Nov 2026 12:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मतदाता 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में सुधार के लिए दावा-आपत्ति कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत आलेख्य मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता शामिल हैं। 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित पिछली अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के बाद अब मतदाताओं को अपना नाम जांचने और उसमें संशोधन कराने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


आलेख्य सूची में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष और 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग के 4,042 मतदाता भी सूची में शामिल हैं। पिछली सूची की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7.87 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या करीब 10.97 लाख बढ़ी है। वहीं, तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या में 164 की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश का जेंडर रेशियो 834 से बढ़कर 840 हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी

आलेख्य मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता दर्ज हैं। पिछली अंतिम सूची में इस आयु वर्ग के 17 लाख 63 हजार 360 मतदाता थे। इस तरह 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या में 5 लाख 80 हजार 8 की कमी आई है। निर्वाचन विभाग ने नए युवा मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है।

16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता 16 दिसंबर तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

विज्ञापन

21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और विवरण में संशोधन के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने बूथ पर आलेख्य सूची और आवेदन फॉर्म के साथ मौजूद रहेंगे।

ऑनलाइन भी जांच सकेंगे अपना नाम

मतदाता अपने बूथ पर, बीएलओ के पास उपलब्ध सूची, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के जरिए नाम की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर भी मतदाता सूची देखी जा सकती है।

यदि सूची में नाम नहीं है तो उसे जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ पासपोर्ट आकार की फोटो और जन्मतिथि व सामान्य निवास के प्रमाण से जुड़े मान्य दस्तावेज जमा करने होंगे। निवास स्थान बदलने, नाम-पते में सुधार, ईपीआईसी बदलवाने या दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

वहीं, किसी नाम को हटवाने या उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल होगा। ये फॉर्म बीएलओ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

विज्ञापन

युवा और महिला मतदाताओं पर रहेगा विशेष जोर

निर्वाचन विभाग की ओर से पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। 18-19 वर्ष के युवाओं के नाम जुड़वाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से अभियान चलेगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम, महिला स्वयं सहायता समूहों और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के सहयोग से छूटे हुए पात्र नागरिकों, खासकर युवा और महिला मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें। निर्धारित समय के भीतर जरूरी आवेदन कराकर यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed