{"_id":"6afbfd6be5163554090f2636","slug":"man-kills-brother-over-land-dispute-victim-dies-during-treatment-after-stone-attack-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का खून: आगरा में जमीन के लिए सगे भाई की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान; इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का खून: आगरा में जमीन के लिए सगे भाई की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान; इलाज के दौरान मौत
Tue, 17 Nov 2026 12:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:38 PM IST
सार
आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई। जमीन के विवाद में युवक ने अपने सगे भाई को माैत के घाट उतार दिया। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
आगरा में जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई के सिर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान सुरेश नगर करबला निवासी 49 वर्षीय शाहिद कुरैशी के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कहासुनी के बाद एक भाई ने शाहिद के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।
सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान शाहिद ने दम तोड़ दिया।