Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The Congress staged a protest in Kurukshetra against the lathi-charge on students at the Jantar Mantar demonstration and the arrest of Rahul Gandhi.
{"_id":"6a60b59a25ece19cf00b67f5","slug":"video-the-congress-staged-a-protest-in-kurukshetra-against-the-lathi-charge-on-students-at-the-jantar-mantar-demonstration-and-the-arrest-of-rahul-gandhi-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र में किया प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज व प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीसी विवेक आर्य को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और विपक्ष के नेताओं के साथ हुई कथित कार्रवाई की जांच कराने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान लघु सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष की आवाज दबाने का सिलसिला नहीं रुका तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष के नेताओं के साथ दमनात्मक रवैया अपना रही है।
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र व प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस सांसद छात्रों से जुड़े मुद्दों और नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद राहुल गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार विपक्ष को निशाना बना रही है, लेकिन कांग्रेस जनहित के मुद्दे उठाना बंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।