Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students blocked the road at second gate using vehicles in Kurukshetra altercation ensued with the CSO.

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: दूसरे गेट पर छात्रों ने लगाया जाम, वाहनों से रास्ता रोका; सीएसओ से हुआ विवाद

Tue, 17 Nov 2026 02:19 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 17 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों का सीएसओ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा कि छात्र का परीक्षा देने से रोके जाने का आरोप लगने के बाद मामला फिर गरमा गया। 

विज्ञापन
Students blocked the road at second gate using vehicles in Kurukshetra altercation ensued with the CSO.
रास्ते में खड़ी गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच आईडी कार्ड और वाहनों को लेकर विवाद बढ़ गया। मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के दूसरे गेट पर वाहन खड़े कर रास्ता रोक दिया और जाम लगा दिया। इससे गेट पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थिति बिगड़ने पर केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


एक छात्र ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड छीन लिया और उसे परीक्षा देने के लिए जाने से रोक दिया। छात्र के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे आईएचएस विभाग में उसका पेपर था। उसने मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) से अनुरोध किया कि यदि उसकी गाड़ी की आरसी रखनी है तो रख लें, लेकिन उसे परीक्षा देने जाने दिया जाए। इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन




छात्र का कहना है कि सीएसओ ने उसकी गाड़ी में जेड-ब्लैक और काले शीशे होने की बात कही, जबकि उसकी गाड़ी में ऐसा कुछ नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। छात्र संगठनों और अन्य छात्रों ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय के दूसरे गेट पर वाहन खड़े कर दिए और रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केयू में छात्रों के आईडी कार्ड लेने और वाहनों को रोकने को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था। मंगलवार को छात्र का परीक्षा देने से रोके जाने का आरोप लगने के बाद मामला फिर गरमा गया। केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed