Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Students staged a blockade at the second gate of Kurukshetra University, obstructing the path with vehicles; they alleged that their ID cards were snatched away and they were prevented from taking their examinations.
{"_id":"6afc0e6f9da404ce7d0032a7","slug":"video-students-staged-a-blockade-at-the-second-gate-of-kurukshetra-university-obstructing-the-path-with-vehicles-they-alleged-that-their-id-cards-were-snatched-away-and-they-were-prevented-from-taking-their-examinations-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरे गेट पर छात्रों ने लगाया जाम, वाहनों से रास्ता रोका; आईडी कार्ड छीने जाने और परीक्षा देने से रोकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरे गेट पर छात्रों ने लगाया जाम, वाहनों से रास्ता रोका; आईडी कार्ड छीने जाने और परीक्षा देने से रोकने का आरोप
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच आईडी कार्ड और वाहनों को लेकर विवाद बढ़ गया। मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के दूसरे गेट पर वाहन खड़े कर रास्ता रोक दिया और जाम लगा दिया। इससे गेट पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थिति बिगड़ने पर केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एक छात्र ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड छीन लिया और उसे परीक्षा देने के लिए जाने से रोक दिया।
छात्र के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे आईएचएस विभाग में उसका पेपर था। उसने मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) से अनुरोध किया कि यदि उसकी गाड़ी की आरसी रखनी है तो रख लें, लेकिन उसे परीक्षा देने जाने दिया जाए। इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई। छात्र का कहना है कि सीएसओ ने उसकी गाड़ी में जेड-ब्लैक और काले शीशे होने की बात कही, जबकि उसकी गाड़ी में ऐसा कुछ नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। छात्र संगठनों और अन्य छात्रों ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय के दूसरे गेट पर वाहन खड़े कर दिए और रास्ता रोक दिया।
गौरतलब है कि केयू में छात्रों के आईडी कार्ड लेने और वाहनों को रोकने को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था। मंगलवार को छात्र का परीक्षा देने से रोके जाने का आरोप लगने के बाद मामला फिर गरमा गया। केयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।