{"_id":"6a606918ef9fd274810155d8","slug":"video-himachal-farmers-protest-fta-kisan-sabha-burns-modi-trump-effigies-over-proposed-india-us-trade-deal-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Farmers Protest: भारत-अमेरिका FTA के विरोध में मोदी-ट्रम्प का पुतला फूंका, सेब उत्पादकों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Farmers Protest: भारत-अमेरिका FTA के विरोध में मोदी-ट्रम्प का पुतला फूंका, सेब उत्पादकों ने जताई चिंता
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:24 PM IST
Link Copied
भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में बुधवार को हिमाचल किसान सभा और हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ के बैनर तले शिमला स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यदि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ तो अमेरिकी सेब और अन्य कृषि उत्पाद कम कीमत पर भारतीय बाजार में पहुंचेंगे। इससे हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और स्थानीय बागवानों की आय प्रभावित होगी।
किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के नेताओं ने कहा कि यह समझौता किसानों और बागवानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को प्रस्तावित एफटीए के दायरे से बाहर रखा जाए, ताकि हिमाचल सहित देशभर के किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेब हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कोई भी निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के अंत में संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और बागवानों की मांगों की अनदेखी की गई तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।