{"_id":"6a5fba5185ce344c9407c9ed","slug":"video-iit-research-paves-way-for-safer-more-effective-vaccines-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के शोध से वैक्सीन होगी सुरक्षित और प्रभावी, अंतरराष्ट्रीय जनरल में रिसर्च प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के शोध से वैक्सीन होगी सुरक्षित और प्रभावी, अंतरराष्ट्रीय जनरल में रिसर्च प्रकाशित
आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के शोध से अब वैक्सीन और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाई जा सकेगी। उन्होंने ईपी67 नाम के एक खास मॉलिक्यूल के काम करने के तरीके और व्यवहार को अच्छी तरह से समझ लिया है। यह सी5ए नामक प्रोटीन की तरह इम्यून कोशिकाओं को सक्रिय कर सूजन को कम कर देता है। सी5ए प्रोटीन संक्रमण होने पर अपने आप बनकर प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करता है। वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूल को वैक्सीन में मिलाकर चूहों पर सफल प्रयोग किया। प्रयोगशाला में मानव कोशिकाओं पर काम चल रहा है।
संस्थान के बायोटेक एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रो. अरुण कुमार शुक्ला टीम के साथ रिसर्च किया। इसे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित किया गया है। कार्य में
यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के प्रोफेसर कॉर्नेलियस गाटी और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर ट्रेंट वुडरफ की प्रयोगशालाओं की मदद ली गई है। टीम में अनु दलाल, मनीष यादव, सुधा मिश्रा, मणिशंकर गांगुली, शाची सिन्हा, नबरुण रॉय, दिव्यांशी तिवारी, देबदत्ता मुखर्जी, नीलांजना बनर्जी और रामानुज बनर्जी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।