{"_id":"6a5f6828eba9fa774405f4fb","slug":"video-mahendragarh-mahila-congresss-chalo-sansad-march-to-parliament-campaign-demand-for-33-reservation-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस का 'चलो संसद' आंदोलन, 33 फीसदी आरक्षण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस का 'चलो संसद' आंदोलन, 33 फीसदी आरक्षण की मांग
नारनौल। महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंची। उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित "चलो संसद" आंदोलन में भाग लिया।
डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंची थीं। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाए। उनके नारों में महिला आरक्षण आज और अभी लागू करो और 33 फीसदी हमारा अधिकार है शामिल थे। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया। महिलाओं ने संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इसके बावजूद महिलाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया और आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस की टीम का योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।