Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
After Chanaut, a massive standoff over the water issue has now erupted in Hansi city; an indefinite sit-in protest has begun in Sector-5.
{"_id":"6a5f0f077d5aaec74a07b521","slug":"video-after-chanaut-a-massive-standoff-over-the-water-issue-has-now-erupted-in-hansi-city-an-indefinite-sit-in-protest-has-begun-in-sector-5-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत के बाद अब हांसी शहर में पानी पर महासंग्राम, सेक्टर-5 में अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत के बाद अब हांसी शहर में पानी पर महासंग्राम, सेक्टर-5 में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
हांसी जिले में पेयजल संकट को लेकर आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव चानौत के बाद अब शहर के पॉश हुड्डा सेक्टर-5 के निवासियों ने भी पानी की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि वर्ष 2010 में प्लॉट आवंटित होने के बाद से आज तक उन्हें नियमित पेयजल सुविधा नहीं मिल सकी। कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री और यहां तक कि हाईकोर्ट तक गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सेक्टर-5 के लोगों का कहना है कि पानी की लाइनें बिछी हुई हैं, लेकिन उनमें नियमित रूप से पानी नहीं आता। मजबूरी में लोगों को टैंकरों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के बावजूद संबंधित बिल लगातार भेजे जा रहे हैं।
सेक्टर प्रधान शशिकांत यादव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर एचएसवीपी ने सेक्टर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन जिस जमीन पर प्लांट प्रस्तावित था, वह बाद में लघु सचिवालय के निर्माण के लिए दे दी गई। अब अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि डब्ल्यूटीपी लगाने के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं है।
धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उन्होंने गांव छोड़कर बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में शहर के सेक्टर में मकान बनाए थे, लेकिन आज पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पानी की समस्या के कारण सेक्टर में मकानों और प्लॉटों की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है तथा संपत्तियों की बिक्री प्रभावित हो रही है।
सेक्टरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। साथ ही यदि आवश्यकता पड़ी तो लघु सचिवालय के लिए आवंटित जमीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर स्टे लेने का भी प्रयास किया जाएगा।
चानौत के बाद अब हांसी शहर का सेक्टर-5 भी पेयजल संकट को लेकर आंदोलन की राह पर है। ऐसे में जिले में पानी की समस्या को लेकर जनआंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।