{"_id":"6a5e68dfba972bd4b406680c","slug":"video-continuous-rain-lashed-mau-for-five-hours-waterlogging-in-low-lying-areas-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में पांच घंटे तक होती रही लगातार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पांच घंटे तक होती रही लगातार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
मऊ जिले में रविवार को देर शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर शाम से ही हल्की बारिश रुक-रुक कर होती रही। सोमवार को तड़के से ही रुक-रुक बारिश होती रही। सुबह लगभग सात बजे अंधेरा की स्थिति होने से प्रमुख मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर तक रुक-रुक बारिश होती रही। राहगीर और वाहन चालक बारिश से बचने के लिए मुख्य मार्ग के दोनों कि किनारों पर बनी दुकानों के आगे खड़े होकर बारिश रुकने की प्रतीक्षा करते देखे गए। छह मिमी बारिश रिकार्ड होने के साथ जुलाई माह में अब तक 90.75 मिमी बारिश होना दर्ज किया गया है। लगातार बारिश होने से नगर के बलिया मोड़, भीटी, बाईपास रोड, पहाड़पुरा, रघुनाथपुरा, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, भीटी, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों के आठ से अधिक मुहल्लों में जलभराव हो गया, इससे लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।