Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Lawyer Murder: BJP MLA's Relative Shot Dead, Accused Identifies Himself as Congress Leader

यूपी में एक और अधिक्ता की हत्या: कांग्रेस नेता ने किया भाजपा कार्यकर्ता और विधायक के रिश्तेदार का मर्डर; कहानी

Mon, 09 Nov 2026 12:04 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में चुनावी रंजिश में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कोतवाली के पास अधिवक्ता को तीन गोलियां मारीं। आरोपी विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ चुका है। आरोपी वर्तमान में कांग्रेस का जिला पदाधिकारी है।

विज्ञापन
Kannauj Lawyer Murder: BJP MLA's Relative Shot Dead, Accused Identifies Himself as Congress Leader
Kannauj Lawyer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कन्नौज में रविवार शाम कोतवाली के पास विधानसभा चुनाव की रंजिश में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार अधिवक्ता को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को उनके सहयोगी आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। 
विज्ञापन


दिवाली के दिन सरेशाम हुई इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। 2022 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुका आरोपी खुद को कांग्रेस का जिला महासचिव बताता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर, पश्चिमी बाईपास निवासी अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी (38) रविवार को अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

कोतवाली के पास ही कोयला वाली गली में सामने से आ रहे अमोल दीक्षित से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमोल दीक्षित ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अनुज चतुर्वेदी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। 

 
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। इस बीच उनके कुछ सहयोगी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। सूचना पर सीओ मयंक मिश्रा कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में हुई थी मारपीट
हत्यारोपी अमोल ने 2022 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था। कोतवाल कपिल दुबे के अनुसार, मतदान के दिन नगर के एक बूथ पर अमोल और अनुज के बीच मारपीट हुई थी। तब से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। 

 

जानकारी के अनुसार, पूर्व में अमोल आम आदमी पार्टी में था फिर उसने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। अपने लेटर पैड में वह खुद को कांग्रेस का जिला महासचिव बताता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने बताया कि अमोल कांग्रेस का कार्यकर्ता है लेकिन पद की जानकारी नहीं है। भाजपा छिबरामऊ अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि अनुज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

हत्याकांड का है एक चश्मदीद
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि अधिवक्ता को अमोल दीक्षित ने गोली मारी है। वारदात का एक चश्मदीद भी है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

नौ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। पत्नी लक्ष्मी और मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी नौ वर्षीय बेटी सिद्धू है। पिता की मौत से मासूम बेटी के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। अनुज चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता गणेश शंकर चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed