Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Demand to hand over the management of Peer Nigah temple to Panchayat echoed in DC office Villagers of Basoli reached Deputy Commissioner's office for the second time in eight days
{"_id":"6a5e151236be7ef5330d136d","slug":"video-una-demand-to-hand-over-the-management-of-peer-nigah-temple-to-panchayat-echoed-in-dc-office-villagers-of-basoli-reached-deputy-commissioners-office-for-the-second-time-in-eight-days-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: डीसी कार्यालय में गूंजी पीर निगाह मंदिर का प्रबंधन पंचायत को सौंपने की मांग आठ दिन में दूसरी बार उपायुक्त कार्यालय पहुंचे बसोली के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: डीसी कार्यालय में गूंजी पीर निगाह मंदिर का प्रबंधन पंचायत को सौंपने की मांग आठ दिन में दूसरी बार उपायुक्त कार्यालय पहुंचे बसोली के ग्रामीण
ऊना। ग्राम पंचायत बसोली ने पीर निगाह मंदिर के प्रबंधन को जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। अपनी इस मांग को लेकर पंचायत पदाधिकारी व स्थानीय निवासी सोमवार सुबह आठ दिन में दूसरी बार उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मांग उठाई कि 13 फरवरी 2026 के कार्यालय आदेश की वर्तमान परिस्थितियों में पुनः समीक्षा कर उसे तत्काल प्रभाव से वापस अथवा संशोधित किया जाए तथा मंदिर का संपूर्ण प्रबंधन नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत बसोली को सौंपा जाए। पंचायत प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि पीर निगाह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय आजीविका का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण स्थानीय दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं, फूल-माला विक्रेताओं, वाहन चालकों और अन्य कई परिवारों की आजीविका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।