{"_id":"6a5dc23e08d67e8566098bb9","slug":"video-sonam-wangchuk-support-protest-held-on-solan-mall-road-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन माल रोड पर निकली रोष रैली, प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन माल रोड पर निकली रोष रैली, प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:07 PM IST
Link Copied
पर्यावरणविद और समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को सोलन के माल रोड पर सीटू, एसएफआई और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
रैली चिल्ड्रन पार्क से शुरू होकर पुराने विश्राम गृह तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिल्ड्रन पार्क में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।