बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   "Baharon Phool Barsao, Mera Mehboob Aaya Hai..." – Audience Mesmerized at 'Golden Harmony' Musical Evening

बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है..., गोल्डन हार्मनी संगीत संध्या में श्रोता मंत्रमुग्ध

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:20 PM IST
"Baharon Phool Barsao, Mera Mehboob Aaya Hai..." – Audience Mesmerized at 'Golden Harmony' Musical Evening
चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो, तेरी बिंदिया रे आय हाय, दीवाना हुआ बादल, बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है... आदि गीत गाकर मोहम्मद रफी के पुत्र शाहिद ने लाजपत भवन में लोगों की रविवार की शाम यादगार बना दी। संगीतमयी संध्या का आयोजन दिवंगत व्यापारी व समाजसेवी सरदार गुरजिंदर सिंह सलूजा की स्मृति में महबूब इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप और अमर उजाला के सहयोग से गोल्डन हार्मनी म्यूजिकल मैलोडी की ओर से किया गया। मंच पर सिर्फ शाहिद रफी ही नहीं देश के कई जाने-माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसमें सारेगामा और इंडियन आइडल से देश भर में पहचान बनाने वाले गायक गिरीश बिस्वा ने अपनी जादुई आवाज से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा, दिन ढल जाए हाय रात ना जाए, टूटे हुए ख्वाबों ने हमको ये सिखाया है, बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले, याद ना जाए बीते दिनों की जैसे गाने गाकर खूब तालियां बटोरीं। मुंबई से आए वायलिन विशेषज्ञ जीतू ठाकुर की धुन ने हर किसी का दिल जीत लिया। मोहम्मद रफी की आवाज के प्रतिरूप के रूप में प्रसिद्ध प्रसन्न राव ने मो. रफी के दौर को जीवंत कर दिया। महबूब इंटरनेशनल के शहर के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। संगीत संध्या में मोहम्मद रफी के साथ-साथ स्वर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोसले के भी कई सदाबहार गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी, नई दिल्ली के प्रसिद्ध उद्घोषक नरेश खन्ना ने किया। उन्होंने अपनी मखमली आवाज और शेरो-शायरी से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में 306 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

19 Jul 2026

VIDEO: गर्मी और उमस से बढ़ी मरीजों की संख्या, एसएन की ओपीडी में उमड़ी भीड़

19 Jul 2026

Kashmir: '1987 के चुनावी धांधली से पैदा हुई 90 के दशक की मिलिटेंसी', अल्ताफ बुखारी का NC पर हमला

Bandipora: स्टेटहुड प्रदर्शन पर सियासत तेज, पूर्व मंत्री उस्मान माजिद ने NC पर साधा निशाना

Jammu: नौशेरा में शहीद लांस नायक सतपाल सिंह को श्रद्धांजलि, वीरता और बलिदान को किया नमन

19 Jul 2026
विज्ञापन

Jammu: आपदा के समय सहारा बना टीएलएससी नौशेरा

19 Jul 2026

आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: बांदीपोरा में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 5 लोगों की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क कीं

विज्ञापन

लखनऊ में दो तस्कर गिरफ्तार, 20 किग्रा गांजा बरामद

19 Jul 2026

VIDEO: योग साधना के साथ शुरू हुई जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

19 Jul 2026

VIDEO: चेस प्रतियोगिता में रोमांचक हुई खिताब की दाैड़, श्रेयस, सहर्ष और आदृता ने बनाई बढ़त

19 Jul 2026

VIDEO: शिविर में हुई 21 मरीजों की जांच, एक रोगी का होगा जोड़ प्रत्यारोपण

19 Jul 2026

VIDEO: आगरा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, संक्रमित वृद्धा एसएन में भर्ती

19 Jul 2026

VIDEO: एटा में बाढ़ जैसे हालात, अरिंद नदी में उफान से खेत बने झील; 10 हजार बीघा फसल जलमग्न

19 Jul 2026

VIDEO: सीएम बाल सेवा योजना के लिए मांगे आवेदन

19 Jul 2026

VIDEO: कानपुर सुपरस्टार्स ने परखी 300 क्रिकेटरों की प्रतिभा

19 Jul 2026

जंतर मंतर पर रविवार को भारी भीड़, युवाओं की अधिक भागीदारी

19 Jul 2026

J&K: चिनैनी में बादल फटा, तेज बहाव से धंसी जमीन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे के पास 8 दुकानें जमींदोज

19 Jul 2026

Kathua: खराब मौसम के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा, लखनपुर में श्रद्धालुओं ने बनाया भक्ति का माहौल

19 Jul 2026

J&K: चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत, जिला न्यायालय में लगा समाधान शिविर

19 Jul 2026

VIDEO: बरेली में चार तस्कर गिरफ्तार, 4.98 कुंतल केमिकल बरामद

19 Jul 2026

VIDEO: बदायूं में दिनभर बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान, सड़कों पर हुआ जलभराव

19 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: खाद से लदा पिकअप वाहन घर के सामने खड़ा, कालाबाजारी की आशंका

19 Jul 2026

आदाब अर्ज लखनऊ ने बॉलीवुड एंड अवध पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया

19 Jul 2026

Shahjahanpur: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, किशोरी का अंतिम संस्कार रोका

19 Jul 2026

अलीगढ़ नगर निगम अधिवेशन में हुए अहम निर्णय

19 Jul 2026

Solan: सीटू सोलन ने पेपर लीक मामले में 20 जुलाई को प्रदर्शन और 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का किया एलान

19 Jul 2026

मोगा में 130 से अधिक महिलाएं आम आदमी पार्टी में शामिल

Shamli: सांसद इकरा हसन बोलीं- सोनम वांगचुक सर को जबरन हटाना गलत, ये तस्वीर नहीं भुला सकेगा देश का युवा

19 Jul 2026

Gurez: गुरेज में शुरू हुआ इंटर-विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल

दादों में खेत विवाद पर फायरिंग, मामला दर्ज

19 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed