फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 800 hoardings erected without contracts the practice continues unabated in posh areas

Kanpur: बगैर ठेके के तन गईं 800 होर्डिंग, पॉश इलाकों में धड़ल्ले से चल रहा खेल, अब नए टेंडर की तैयारी में निगम

Wed, 22 Jul 2026 09:10 AM IST
Himanshu Awasthi मनीष वर्मा, अमर उजाला, कानपुर
मनीष वर्मा, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 09:10 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम के विज्ञापन विभाग की सुस्ती के चलते शहर में बिना ठेके और अनुमति के करीब 800 अवैध होर्डिंग तान दी गई हैं। जीटी रोड और कालपी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर लगी इन होर्डिंग का निगम के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है, जबकि अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Kanpur 800 hoardings erected without contracts the practice continues unabated in posh areas
गीता नगर में लगी होर्डिँग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम के विज्ञापन विभाग की निगरानी की कमी के चलते शहर में धड़ल्ले से अवैध होर्डिंग तानी जा रही हैं। जीटी रोड, कालपी रोड और पॉश इलाकों समेत प्रमुख मार्गों पर बिना ठेका करीब 800 छोटी-बड़ी होर्डिंग लगा दी गईं। इनके बारे में नगर निगम के अधिकारियों के पास न तो कोई रिकॉर्ड है और न ही यह जानकारी कि इन्हें किसने और किस अनुमति से लगाया।

विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जीटी रोड पर रेलवे ट्रैक के किनारे लगने वाली होर्डिंग का ठेका रेलवे प्रशासन देता है। वहीं निजी भवनों की छतों पर होर्डिंग लगाने के लिए भवन स्वामी के आवेदन पर नगर निगम अनुमति जारी करता है। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर होर्डिंग लगाने के लिए निगम की स्वीकृति आवश्यक होती है।

विज्ञापन

11 किलोमीटर में 76 यूनीपोल लगाने की दी गई है अनुमति
निगम ने वर्ष 2025 में नोएडा की एक कंपनी को दो वर्ष के लिए करीब 11 किलोमीटर के दायरे में केवल 76 यूनीपोल लगाने का ठेका दिया था। नगर निगम के अनुसार ठेके के तहत जोन-1 में 45 और जोन-4 में 31 यूनीपोल कुछ इलाकों में लगाने की अनुमति दी गई थी। प्रत्येक यूनीपोल का अधिकतम आकार 20 बाई 10 वर्गफुट निर्धारित किया गया था। कंपनी इनका आकार बढ़ा नहीं सकती थी हालांकि यदि आकार छोटा करना हो तो भी निगम को सूचना देना अनुमति लेना अनिवार्य था।

इन क्षेत्रों में यूनीपोल लगाने का दिया है ठेका

 जोन-1

  • मरे कंपनी से मेघदूत तक
  • मर्चेंट चैंबर से महफिल रेस्टोरेंट तक
  • घंटाघर चौराहा से कलक्टरगंज थाना तक
  • मेघदूत तिराहा से चुन्नीगंज तक
  • जरीब चौकी से गोल चौराहा तक
विज्ञापन

जोन-4

  • बकरमंडी से बेनाझावर तिराहा तक
  • हर्षनगर से कोका-कोला चौराहा तक
  • स्वरूपनगर से कंपनी बाग तक
  • अशोकनगर से आर्यनगर चौराहा तक
  • गुमटी नंबर-5 से कालपी रोड तक

जल्द जारी होंगे नए टेंडर
नगर निगम जल्द ही जोन-2, 3, 5 और 6 के लिए नए टेंडर जारी करेगा। चयनित एजेंसी इन क्षेत्रों में यूनीपोल, कैंटीलीवर, एलईडी डिस्प्ले, पोल कियोस्क और फ्लावर पॉट लगा सकेंगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

जब भी जानकारी मिलती है अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने का अभियान चलाया जाता है। जल्द ही इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।  -विजय सिंह, विज्ञापन प्रभारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed