फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dogs bit 30 people in three days villagers killed one becoming aggressive due to infection

Kanpur: तीन दिन में कुत्तों ने 30 को काटा, ग्रामीणों ने एक को मारा डाला, अफसर बोले- इंफेक्शन से हो रहे आक्रामक

Wed, 22 Jul 2026 11:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 11:41 AM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव क्षेत्र के कई गांवों में पिछले तीन दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। कुत्तों के हमले में छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों समेत करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पकड़कर मार डाला है, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार फंगल इंफेक्शन के कारण कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dogs bit 30 people in three days villagers killed one becoming aggressive due to infection
कुत्तों के हमले में घायल मासूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बे में भीतरगांव के आसपास के गांवों में तीन दिनों से कुत्तों का आतंक है। कुत्तों ने कस्बा सहित बारीगांव, गहोलिनपुरवा, रावतपुर, परौली और आसपास के गांवों में तीन दिनों में करीब 30 लोगों को नोचकर घायल कर दिया। सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे, बाजार आने-जाने वाले लोग और स्कूली छात्र बने हैं।  मंगलवार को ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पकड़कर मार डाला। कस्बे में तीन कुत्तों से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



भीतरगांव के रामसागर ( 31 ), आशीष (17), यश द्विवेदी (18), रार के देशराज (52) व संजय (32), बारीगांव के गोविंद (46) गहोलिनपुर, दीपक (28), आदिल (6), सतीश (46), बेहटा बुजुर्ग के शील कुमार (40), यश (7) को कुत्ते निशाना बना चुके हैं। वेरीखेड़ा के चरन सिंह (55), धौंकलपुर की पूजा (5), कोरथा की काव्या (7), साढ़ के ओमप्रकाश (32), हाजीपुर कदीम के मयंक (12), कुम्हऊपुर की गुड़िया (5), तिवारीपुर के देवेश ( 19 ) भी कुत्ते का शिकार बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Dogs bit 30 people in three days villagers killed one becoming aggressive due to infection
भीतरगांव में कुत्तों का आतंक - फोटो : amar ujala

ये भी कुत्तों का शिकार बन चुके हैं
रावतपुर की चाहत (9) व लक्ष्मी (7) रानी (50), बच्चूलाल (50) जिया (7) छोटू (6), तिवारीपुर साढ़ के विश्रामपाल (75), गोपालपुर के विद्यासागर ( 34 ), पड़री की आराध्या (10), पहेवा के संजय, सिरोह के रज्जावल (44), रातेपुर के प्रशांत (16), चिरली के सर्वेश ( 32 ) भी इन कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। सभी का इलाज भीतरगांव सीएचसी में हुआ।

Kanpur Dogs bit 30 people in three days villagers killed one becoming aggressive due to infection
कुत्तों के हमले में घायल ग्रामीण - फोटो : amar ujala

चिड़चिड़ा और आक्रामक बना देती है
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते एक के बाद एक कई लोगों को काटते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. लाल प्रताप बताते हैं कि बारिश से भींगने पर नमी और गीलेपन के कारण कुत्तों को पिसुआ फंगल इन्फेक्शन दाद की शिकायत बहुत ज्यादा होती है। लगातार खुजली और जलन उन्हें बेहद चिड़चिड़ा और आक्रामक बना देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed