फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

MP Assembly Session Live: सदन में गरमाए उमंग सिंघार, बोले- यूसीसी पर चर्चा, छात्रों के भविष्य पर क्यों नहीं?

Wed, 22 Jul 2026 12:12 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:12 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Assembly Monsoon Session live Updates in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। अनुपूरक बजट व छह विधेयकों और नौ ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा हो रही है। वहीं, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस कड़ा विरोध जता रही है। सत्र से जुड़े हर एक बड़े अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

विज्ञापन
MP Assembly Monsoon Session Live  Discussion on supplementary budget and several bills Congress protests over
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:16 PM, 22-Jul-2026

नीट पेपर लीक पर चर्चा से इनकार, सदन में कांग्रेस का विरोध; उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेपर लिक मामले मे चर्चा कराने स्थगन कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा की प्रदेश के लाखो छात्र शामिल थे। यह गंभीर मुद्दा है। इस पर चर्चा नहीं होना चाहिए।

इस पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा की यह सदन नियमों से चलता है। स्थगन का भी नियम है। उमंग सिंघर ने कहा की इसमें प्रदेश के लाखो छात्र शामिल है। इस विषय पर चर्चा नहीं होना चाहिए। आप कल का समय तय कर दीजिए।

 विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष जी आपको सुना, मंत्री राकेश सिंह को भी सुना। इसको लेकर  व्यवस्था दूंगा।सदन को थोड़ा चलने दीजिए।  धरने पर बैठे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध मे दिल्ली में राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के सामने बैठे। उनको पुलिस ने हिरासत मे ले लिया। देर रात पीएम ने मामले मे चर्चा करने की बात कही। 

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला मध्य प्रदेश शासन से संबंधित नहीं है, इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं होगी।

इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यहां यूसीसी (समान नागरिक संहिता) पर चर्चा हो सकती है, लेकिन प्रदेश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े विषय पर चर्चा नहीं हो सकती।

इस दौरान भाजपा सदस्यों ने कहा कि आसंदी द्वारा व्यवस्था दिए जाने के बावजूद कांग्रेस उसका पालन नहीं कर रही है। यह आसंदी का अपमान है। उमंग सिंघार ने कहा, "छात्रों को कीड़े-मकोड़े और अराजक तक कहा गया। माननीय मुख्यमंत्री यूसीसी पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य पर बात नहीं करना चाहते।"

12:01 PM, 22-Jul-2026

'14 महीने से पेनल्टी का ब्योरा नहीं मिला', चैन सिंह वरकड़े ने सरकार को घेरा

कांग्रेस विधायक चैन सिंह वरकड़े ने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की कार्यप्रणाली और अधिकारों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री से पूछा है कि क्या भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड किसी ऑपरेटर पर बिना लिखित सूचना दिए पेनल्टी लगा सकता है या उससे जवाब मांग सकता है।

इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि अनुबंध (एग्रीमेंट) की शर्तों के अनुसार पेनल्टी का नोटिस दिया जाता है। इस पर चैन सिंह वरकड़े ने कहा कि संबंधित ऑपरेटर पिछले 14 महीनों से लिखित रूप में अपनी पेनल्टी का विवरण मांग रहा है, लेकिन उसे अब तक जानकारी नहीं दी गई है।

इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि किसी के खिलाफ किसी विशेष मंशा से कार्रवाई नहीं की जाती। जो भी कार्रवाई होती है, वह नियमों के अनुसार होती है। फिर भी यदि सदस्य यह मुद्दा उठा रहे हैं, तो संबंधित पक्ष को बुलाकर उसकी बात भी सुनी जाएगी। 

 

विज्ञापन
11:40 AM, 22-Jul-2026

केन-बेतवा परियोजना पर नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

केन-बेतवा परियोजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने छतरपुर और पन्ना जिले में कुल कितने ग्राम एवं कितने परिवार विस्थापन भूमि अधिग्रहण अथवा क्षेत्र में प्रभावित हैं? प्रभावित परिवारों में कुल कितने भूमि अधिग्रहण मुआवजा पुनर्वास पैकेज एवं अन्य लाभ स्वीकृत किए गए का मुद्दा उठाया है।

इस पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि पन्ना जिले के कुल 7 ग्रामों के 1321 परिवारों का विस्थापन किया गया। कुल आठ ग्रामों के 644 खातेदारों अधिग्रहण प्रभावित। छतरपुर जिले में कल 14 ग्राम एवं कुल 3718 परिवार विस्थापित भूमि अधिग्रहण डूब क्षेत्र में प्रभावित हैं।
11:31 AM, 22-Jul-2026

MP: किसानों के मुद्दे पर विपिन जैन ने राजस्व मंत्री से किया सवाल 

मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने राजस्व मंत्री से सवाल किया। वहीं, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा मध्य प्रदेश के मंदसौर में सबसे ज्यादा किसानों को पैसे दिया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा किसानों को मुआवजा नहीं दिया। अगर सरकार पैसा नहीं देना चाहती, तो स्वीकार कर लें। सरकार पहले भी स्वीकार कर चुकी है, इस बार भी स्वीकार कर लें। जब सरकार के पास पैसा ही नहीं है, तो किसानों को कहां से देगी?
10:59 AM, 22-Jul-2026

MP Assembly Session: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी

विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी जारी है।
10:54 AM, 22-Jul-2026

मध्य प्रदेश: विधानसभा में गरमाएगा नीट पेपर लीक मामला, कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर बजट और नीट पेपर लीक मामले को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज सदन में नीट पेपर लीक मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगी।

सिंघार ने कहा कि सरकार हर साल बजट और अनुपूरक बजट लेकर आती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस बजट से आम जनता का कितना भला होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के बजट से न तो लोगों को राहत मिलती है और न ही कोई वास्तविक लाभ।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया, जिसके बाद केंद्र सरकार लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार हो गई। लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से क्यों भाग रही है?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीट पेपर लीक से मध्य प्रदेश के हजारों छात्र प्रभावित हुए हैं। दो छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली, लेकिन सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन्हें कीड़े-मकोड़े कह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में पूरी मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 22-Jul-2026

MP: 24 जुलाई तक चलेगा सत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ है। यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में हंगामे के आसार से शुरू से ही रहे हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध जारी है।
09:47 AM, 22-Jul-2026

MP: अनुपूरक बजट पर सदन में एक घंटे तक चर्चा होगी

कार्यसूची के अनुसार अनुपूरक बजट पर सदन में एक घंटे तक चर्चा होगी। इसके अलावा सरकार छह महत्वपूर्ण विधेयकों को भी चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करेगी। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक तथा निरसन विधेयक सहित अन्य विधेयक शामिल हैं। सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े 9 अलग-अलग विषयों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। 
09:31 AM, 22-Jul-2026

MP Assembly Session Live: सदन में गरमाए उमंग सिंघार, बोले- यूसीसी पर चर्चा, छात्रों के भविष्य पर क्यों नहीं?

मध्य प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन अनुपूरक बजट व छह विधेयकों और नौ ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा हो रही है। वहीं, दिल्ली में पीएमओ आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद उनको हिरासत में लिए जाने के मामले पर कांग्रेस ने कड़ा रुख जताया है। आज सत्र हंगामेदार है। कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति के साथ उतरी है। सदन की कार्यवाही चल रही है।


 

 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed