Live
CJP Protest Live: दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन बंद, उपद्रव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
{"_id":"6a603ea57adc5daa2b053db4","slug":"delhi-police-registers-over-9-firs-after-attack-on-raf-jawan-during-cjp-protest-2026-07-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन बंद, उपद्रव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 22 Jul 2026 11:44 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:44 AM IST
खास बातें
CJP Parliament March Live Updates in Hindi: सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी छात्र इन दिनों अडिग संकल्प का प्रतीक बने हुए हैं। सोमवार को हुए कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद भी प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं टूटा। अगले दिन वे दुगुनी ऊर्जा के साथ जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने रातोंरात मंच फिर से खड़ा कर आंदोलन को नई जान दी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संसद मार्च के दौरान जमकर उपद्रव करने के मामले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
CJP Proteast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:40 AM, 22-Jul-2026
राजीव चौक, जनपथ समेत 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से ये मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।1.लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
11:17 AM, 22-Jul-2026
सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमें सोचना चाहिए कि सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही है। सरकार पर किस तरह का दबाव है? क्या मंत्री के पास सरकार के सीक्रेट्स हैं जिसकी वजह से वह उन्हें नहीं हटा पा रही है? सरकार डरी हुई है।"
विज्ञापन
11:13 AM, 22-Jul-2026
दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। डीएमआरसी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो स्टेशनों बंद किया गया है।11:08 AM, 22-Jul-2026
आप देख रहे हैं कार्रवाइयां हो रही हैं: शंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आश्वासन कल दिया कि नीट की परीक्षा और बाकी परीक्षाओं में लीक नहीं हो और प्रश्नपत्र लीक करने वाला जो सिंडिकेट है उसको वो तोड़ कर रहेंगे। आप देख रहे हैं कार्रवाइयां हो रही हैं। इसके बावजूद सिर्फ और सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए राहुल गांधी ने किया है। क्या कांग्रेस के राज्यों में लीक नहीं हुआ है? हम सब खोलना शुरू करें क्या? हमारा स्तर राहुल गांधी का नहीं है। बच्चों के भविष्य से मामला जुड़ा हुआ है। ये सारे बच्चे हमारे हैं, कार्रवाई होनी चाहिए। सिस्टम को ठीक करना चाहिए।"
11:06 AM, 22-Jul-2026
कांग्रेस के प्रदर्शन पर रविशंकर प्रसाद का हमला
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सिर्फ अपनी 'नेतागिरी' चमकाने के लिए राहुल गांधी ने ऐसा किया। क्या कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक नहीं होते थे? क्या हमें आपको एक्सपोज करना चाहिए? लेकिन हमारी पॉलिटिक्स राहुल गांधी के लेवल की नहीं है। मामला स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा है। ये सब हमारे बच्चे हैं। एक्शन लेना चाहिए और सिस्टम को ठीक करना चाहिए। सरकार इस पर काम कर रही है, हम सब कर रहे हैं। राहुल गांधी, अगर आपके पास कुछ कंस्ट्रक्टिव ऑफर है, तो करें। लेकिन यह आपके पॉलिटिकल मतलब के बारे में है। आपको वोट नहीं मिलते और आप बार-बार हारते हैं। लेकिन देश पॉलिटिक्स से ऊपर है। आपका बर्ताव निंदनीय था।"10:31 AM, 22-Jul-2026
जंतर मंतर पर पुलिस एक्शन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट आज एक पीआईएल पर सुनवाई करेगा, जिसमें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान स्टूडेंट्स और दूसरे प्रोटेस्टर्स पर कथित पुलिस एक्शन को चुनौती दी गई है। इस याचिका में 18 जुलाई के ऑपरेशन की इंडिपेंडेंट जांच, सबूतों को सुरक्षित रखने और शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए गाइडलाइंस की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:06 AM, 22-Jul-2026
अगर सरकार नहीं मानी, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे: आशुतोष रांका
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका कहते हैं, "यह भारत के आजादी के बाद के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है। हमने यह बात स्पष्ट रूप से कही है कि 20 तारीख को जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानती, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे। सरकार को वाकई में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, वरना देश के युवा उन्हें बुरी तरह से सबक सिखाएंगे। एक ऐसी कहानी गढ़ने की कोशिश की जा रही है कि हम शांतिपूर्ण नहीं रहेंगे, लेकिन हम शांतिपूर्ण हैं। 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था, लेकिन अराजकता केवल उस समय फैली जब पुलिस ने बर्बरता दिखाई और छात्रों की पिटाई की। युवा 31 दिनों से यहां शांतिपूर्वक बैठे हैं क्योंकि हम गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करते हैं।"09:54 AM, 22-Jul-2026
अलग-अलग थानों में 10 एफआईआर दर्ज
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान जमकर उपद्रव करने के मामले में अलग-अलग थानों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार एएफआईआर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में और तीन कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज की गईं। इसके अलावा, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशनों में भी एक-एक एएफआईआर दर्ज की गई है।
09:37 AM, 22-Jul-2026
मुंबई के शख्स ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा खाना, वीडियो वायरल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के आंदोलन के बीच मंगलवार तड़के एक फूड डिलीवरी पार्टनर की ओर से प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि मुंबई निवासी अनुज रावत ने ऑनलाइन भोजन ऑर्डर कर उसका भुगतान पहले ही कर दिया था। निर्देश दिया था कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद किसी भी भूखे या जरूरतमंद व्यक्ति में भोजन बांट दिया जाए। डिलीवरी पार्टनर ने अपने मोबाइल पर ऑर्डर की जानकारी दिखाते हुए कहा कि उसे विशेष रूप से जंतर-मंतर पहुंचकर भोजन वितरित करने के लिए कहा गया था। कई लोगों ने इसे प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता और मानवता की मिसाल बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा, इंसानियत अभी जिंदा है।
09:34 AM, 22-Jul-2026
विजेता दहिया के खिलाफ सीजेपी का एक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजेता दहिया को आंदोलन के दौरान बाहर जाकर बर्गर खाना महंगा पड़ गया। पार्टी ने विजेता को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। वायरल वीडियो के बाद पार्टी ने कहा कि उनका असंवेदनशील आचरण पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ है।सीजेपी ने एक्स पर डाले अपने एक पोस्ट में अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा की। पोस्ट में कहा गया कि विजेता दहिया का वीडियो उस समय आया जिस वक्त सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का सामना कर रहे थे। सीजेपी की ओर से बताया गया कि ऐसे में उनका आचरण पूरी तरह से अस्वीकार्य है। पार्टी के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्यों के पूर्णत विपरीत हैं। पार्टी की ओर से उन्हें प्रवक्ता पद समेत सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की जानकारी भी दी गई।