{"_id":"6a601c7a4a49dc78670687d9","slug":"fire-breaks-out-in-the-parking-area-of-a-four-storey-building-nine-trapped-people-rescued-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आग: चार मंजिला मकान की पार्किंग में लगी आग, जान बचाने के लिए महिला ने लगाई छलांग; नौ लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आग: चार मंजिला मकान की पार्किंग में लगी आग, जान बचाने के लिए महिला ने लगाई छलांग; नौ लोगों को बचाया
Wed, 22 Jul 2026 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:00 AM IST
सार
कारों और दो पहिया वाहनों में लगने के बाद आग तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार सुबह चार मंजिला इमारत के भूतल स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। कारों और दो पहिया वाहनों में लगने के बाद आग तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई। सूचना मिलते ही थाना हरि नगर की पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव अभियान चलाकर इमारत में फंसे 9 लोगों को सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित निकाला। हादसे में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह 3.48 बजे पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हालांकि, रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल की गाड़ियां गली के अंदर नहीं जा सकी। शुरुआती जांच में पता चला कि पार्किंग में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी थी। घटना के दौरान इमारत की ऊपरी मंजिल पर रखे दो एलपीजी सिलिंडर में धमाका हो गया। हालांकि, इससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 40 साल की महिला साक्षी घबराकर पहली मंजिल से कूद गई। उन्हें कूदते देखते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत गद्दे बिछा दिए। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर बुजुर्ग दंपती के फंसे होने की जानकारी मिली। बुजुर्ग महिला की तीन-चार दिन पहले ही हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं। शुरुआत में दंपती घर छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर बाहर निकलने के लिए राजी किया। लोगों को बाहर निकालते समय एसआई राजेंद्र के दाहिने पैर में चोट लग गई।