{"_id":"6a606845675b2206fc0cedc3","slug":"massive-fire-breaks-out-in-building-in-delhi-s-karol-bagh-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: करोल बाग में इमारत में भीषण आग, पीजी में फंसे दो लोगों को बचाया; दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: करोल बाग में इमारत में भीषण आग, पीजी में फंसे दो लोगों को बचाया; दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर
Wed, 22 Jul 2026 12:20 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है उसकी ऊपरी मंजिल का उपयोग पीजी आवास के रूप में किया जा रहा है, जबकि भूतल/निचली मंजिल पर चमड़े के जूते बनाने की छोटी फैक्ट्री चल रही थी।
विज्ञापन
पीजी आवास में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पांच दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए आग बुझाने के अभियान में लगी हुई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन