फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sensation due to finding the bloody body of a youth near  investigation intensified on the suspicion of murder

Raipur News: महिला थाना के पास युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच तेज

Wed, 22 Jul 2026 11:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला थाना के समीप सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Sensation due to finding the bloody body of a youth near  investigation intensified on the suspicion of murder
महिला थाना के पास युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला थाना के समीप सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक की गतिविधियों और अंतिम बार उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed