फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Elder brother kills younger brother in dispute over food

कोरबा: खाना खाने को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे की टांगी से वार कर की हत्या

Wed, 22 Jul 2026 10:16 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
Elder brother kills younger brother in dispute over food
korba

कोरबा मंगलवार की देर रात बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नामलेपरा में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नानलेपरा निवासी 42 वर्षीय मथुरा धनवार सोमवार रात अपनी पत्नी प्रमिला धनवार के साथ अपने बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश धनवार के घर खाना खाने गया था। परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद मथुरा आंगन में चला गया। वहां से वह बार-बार अपनी पत्नी प्रमिला को जल्दी खाना खाने के लिए आवाज देने लगा। पत्नी के देर से आने पर मथुरा लगातार जिद कर रहा था।
विज्ञापन


मथुरा की बार-बार आवाज लगाने से बड़ा भाई कैलाश आग बबूला हो गया। गुस्से में उसने घर में रखी टांगी उठाई और आंगन में बैठे मथुरा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मथुरा गंभीर रूप से घायल हो गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल मथुरा को परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से पौड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कैलाश धनवार मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह गांव से लगे जंगल की ओर भाग गया है। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, खून से सनी टांगी को जब्त किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

मृतक की पत्नी प्रमिला धनवार की रिपोर्ट पर बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बार-बार आवाज लगाने और जल्दी खाना खाने की जिद को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना के बाद नानलेपरा गांव में मातम का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी कैलाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed