फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Vidhan Sabha Live: किस बात पर भड़की मीडिया? स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, विधानसभा में आज 13 विधेयक पेश हो रहे

Wed, 22 Jul 2026 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jul 2026 12:25 PM IST
खास बातें

 Bihar Vidhan Sabha Live Updates in Hindi: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। दिल्ली के घटनाक्रम पर विपक्ष के नेता बिहार में लगातार माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सरकार राज्य में बदलाव के लिए लगातार विधेयकों को पेश कर पास कराती जा रही है

विज्ञापन
Bihar Assembly Session Live Bill to Be Introduced Today Opposition Protest Updates in Hindi
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:23 PM, 22-Jul-2026

विपक्ष की जगह सत्ताधारी विधायकों ने ही घेरा

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की गैर-मौजूदगी और संख्याबल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने कमजोर प्रतिपक्ष के कारण इस मानसून सत्र में अजीब स्थिति भी नजर आ रही है। सत्ताधारी दलों के विधायक ही सत्तासीन मंत्रियों को घेरते नजर आए। इस तरह कि किसी काम के होने की मियाद लंबी देने पर विधानसभा अध्यक्ष को आगे आकर कहना पड़ रहा कि वह गारंटी देते हैं कि इस बार काम हो जाएगा।
विस्तार से यह खबर पढ़ें- Bihar: मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा
11:27 AM, 22-Jul-2026

भाजपा विधायक की बात को राजद MLA का भी साथ, आरोप भी लगाए

भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि मैं पंचायती राज विभाग के मंत्री को चुनौती देता हूं कि 50 फीसदी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही, मेरे साथ चलें तो दिखवा देता हूं। लाइट लगाने में सरकार का पैसा लगता है। मेंटेनेंस के लिए भी सरकार का पैसा लगता है। लेकिन, इसे कोई देखने वाला नहीं है। राजद विधायक ने कहा कि एक लाइट लगाने में 32 हजार तक का खर्च आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब के बस्ती में खराब गुणवत्ता वाली लाइट लगाई जा रही है। इसे कोई देखने वाला नहीं है। लाइट पर हंगामे में बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्री इसे दिखवा लें। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि 57 फीसदी क्षेत्रों स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन हो चुका है। इसके बावजूद जहां भी परेशानी हो रही है, वहां मैं जल्द से जल्द दिखवाता हूं।
विज्ञापन
11:25 AM, 22-Jul-2026

टेंडर कैंसिल होने पर विधायकों ने जमकर हंगामा किया

बिहार में कई जगह कई योजनाओं के टेंडर कैंसिल होने के मामले पर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सरकार की ओर से मंत्री सुनील कुमार और मंत्री दीपक प्रकाश ने जवाब दिया। कहा कि राशि सुरक्षित रहती है। सारी चीजों को हमलोग दिखवा रहे हैं।
11:15 AM, 22-Jul-2026

बिहार विधानसभा सत्र के कवरेज से मीडिया का इनकार

माइक-आईडी और कलम रखकर कवरेज बहिष्कार करते मीडियाकर्मी। - फोटो : amar ujala digital
बिहार विधानसभा में दो पत्रकारों के पास रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने हड़ताल कर दी। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने विधानसभा परिसर में नेताओं के बयान और सभी तरह के समाचार कवरेज का बहिष्कार किया। विधानसभा पोर्टिको के बाहर कैमरे और माइक रखकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने मांग की कि जिन दो पत्रकारों के पास रद्द किए गए हैं, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक पास बहाल नहीं किए जाते, तब तक विधानसभा में किसी भी तरह का पत्रकारिता संबंधी कार्य नहीं किया जाएगा। पत्रकारों ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराने की भी मांग की।
10:45 AM, 22-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक भी पेश होगा

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक, 2026 तथा निबंधन (बिहार संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी सदन की मुहर लगाने की तैयारी है। उद्योग विभाग बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, 2026, जबकि पंचायती राज विभाग बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026 को सदन के समक्ष रखेगा। गृह विभाग की ओर से बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक, 2026 तथा बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी चर्चा कर इन्हें पारित कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2026, बिहार अभियांत्रण विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 और शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियांत्रण विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 भी सदन में पेश किए जाएंगे।
10:32 AM, 22-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live:आज कौन सा विधेयक पहले पेश होगा?

लंच ब्रेक के बाद सबसे पहले नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बिहार नगर विकास विधेयक, 2026 को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इस पर चर्चा कर पारित कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 और बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 भी सदन में लाए जाएंगे। वहीं श्रम संसाधन विभाग बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (निरसन) विधेयक, 2026 पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 AM, 22-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: किस बात पर भड़की मीडिया? स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, विधानसभा में आज 13 विधेयक पेश हो रहे

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। विपक्ष आज भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। पिछले दो दिनों से महागठबंधन के विधायक लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सदन में भी हंगामा कर रहे हैं। बुधवार को सदन की कार्यवाही के लिए खास दिन है। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। साथ ही कृषि एवं गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सरकार का जवाब भी आएगा। दोपहर के भोजनावकाश के बाद विधायी कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी। इधर, सत्ता पक्ष की ओर से तेजस्वी यादव के गायब होने का मामला लगातार उठाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed