फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather update 17 mm of rain fell in 12 hours three times less than Yellow Alert threshold

Varanasi Weather: 12 घंटे में 17 मिमी बरसे, यलो अलर्ट के मानक से तीन गुना कम बारिश; 25 तक कोई चेतावनी नहीं

Wed, 22 Jul 2026 12:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में उम्मीद से कम बारिश हो रही है। मंगलवार को यहां 12 घंटे में 17 मिमी बारिश हुई। बारिश का यह आंकड़ा यलो अलर्ट के मानक से तीन गुना कम रहा। 

विज्ञापन
Varanasi Weather update 17 mm of rain fell in 12 hours three times less than Yellow Alert threshold
पंचगंगा घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में मंगलवार को 17 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि जिले में यलो अलर्ट यानी कि भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। ये यलो अलर्ट के मानक से तीन गुना कम था। क्योंकि 12 घंटे में 50 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हर दिन मानसून में सक्रियता को देख चेतावनी जारी की जा रही है, लेकिन काशी में उम्मीद और कोटे दोनों की आधी ही बारिश हो पाई है। 

विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार के बाद किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। काशी में अब 25 जुलाई तक कोई अलर्ट नहीं है। सोमवार के बाद मंगलवार की रात ढाई बजे तक जिले में बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में बारिश भले ही कम हुई हो लेकिन पूरे दिन जिले में भारी बारिश के अलर्ट का पता घने बादलों से पता चला। इससे तापमान 30 डिग्री के ही अंदर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद दोपहर में कुछ देर की निकली तीखी धूप ने उमस बढ़ा दी। इसी के चलते तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया, हालांकि कुछ देर बाद 25 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बहने लगी जिससे तापमान फिर से 30 डिग्री से नीचे आ गया। 


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। मानसूनी द्रोणी मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed