नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भी यह प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बीएचयू में छात्रों ने विरोध का एलान किया। ऐसे में पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई है। उधर, बीएचयू में भी छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन पिछले तीन दिन से जारी है। बुधवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही पीएमओ पर भी पुलिस तैनात है।
तस्वीरें: वाराणसी में जंतर-मंतर विवाद की गूंज, सड़कों पर युवा; बीएचयू और काशी विद्यापीठ में पुलिस का कड़ा पहरा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:41 AM IST
सार
Varanasi News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में वाराणसी में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। इसे लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन