{"_id":"6a5f70c0cd53caea4505d5a4","slug":"man-dies-in-road-accident-after-being-hit-by-container-truck-on-highway-in-varanasi-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय कंटेनर की चपेट में आया शख्स, 100 मीटर तक घसीटा; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय कंटेनर की चपेट में आया शख्स, 100 मीटर तक घसीटा; मौत
Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
सार
Varanasi News: मोहनसराय चौराहे पर कंटेनर की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर को छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इसी वाहन से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को एक कंटेनर ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन को भगाने के चक्कर में घायल को करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता गया। पहिये में फंसने पर कंटेनर छोड़कर चालक मौके से भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर भेजा। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर हाईवे से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया गया। मौके पर पहुंचे संजय कुमार ने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई नंदलाल राजभर (37 वर्ष), निवासी छितौनी कोट रोहनिया के रूप में किया। बताया कि पीडब्ल्यूडी में मजदूरी का काम करता था। सुबह घर से काम पर निकला था।
मृतक दो भाइयों मे छोटा था। उसका एक लड़का और दो लड़की हैं। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी अनिता देवी, माता तारा देवी सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।