{"_id":"6a5f67d5b250169cc30d3541","slug":"thieves-stole-bell-from-hanuman-temple-and-vandalized-idol-in-varanasi-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का दुस्साहस: हनुमान मंदिर से घंटा चोरी, प्रतिमा तोड़ी; ग्रामीणों ने जताई नाराजगी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का दुस्साहस: हनुमान मंदिर से घंटा चोरी, प्रतिमा तोड़ी; ग्रामीणों ने जताई नाराजगी; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 21 Jul 2026 06:06 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:06 PM IST
सार
वाराणसी जिले में चोरों का हौसला इस कदर बुलंद है कि हनुमान मंदिर से घंटा चोरी करने के बाद प्रतिमा खंडित कर दिए। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह लोगों को हुई। जिसके में मौके पर जुटी भीड़ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
हनुमान प्रतिमा खंडित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के सथवां बौली में बने प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। जानकारी होते ही ग्रामीण व मंदिर का रख- रखाव करने वाले लोग पहुंच कर हंगामा करने लगे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
क्या है मामला
मंदिर की देखभाल करने वाले डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की सुबह चचेरे भाई वीरेंद्र मंदिर के पास खेत में धान रोपाई के लिए गए। जब वे मंदिर के पास पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था और अंदर पांच फिट गदा धारी हनुमान जी की मूर्ति को मंदिर से बाहर सीढ़ियों पर किसी ने खंडित कर दिया था। वहीं मंदिर का घंटा भी चोरी हो गया था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी व थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी जांच में जुटे। वहीं एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मूर्ति टूटने जानकारी हुई है। मंदिर की देखभाल करने वाले अरविंद ने तहरीर दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन